February 3, 2026

भिलाई- 3 चरोदा निगम क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे: पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार

0
भिलाई- 3 चरोदा निगम क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे: पीएचई मंत्री गुरु रूद्र कुमार

पथर्रा, सोमनी, गनियारी, मोरिद और विश्व बैंक कॉलोनी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे अहिवारा विधायक एवं कैबिनेट मंत्री गुरु रूद्र कुमार

दुर्ग 13 दिसंबर, 2021। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने मंगलवार को नगरीय निकाय चुनाव प्रचार के लिए भिलाई- 3 चरोदा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में दौरा किया। चुनाव प्रचार के दौरान मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने विभिन्न वार्डों में आम सभा को संबोधित कर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की और कांग्रेस पार्टी के पक्ष में समर्थन मांगा।

चुनाव प्रचार के दौरान वार्ड की महिलाओं ने मंत्री गुरु रुद्र कुमार का आत्मीय स्वागत किया। हाथों में पूजा की थाली और फूलों की माला के साथ गुरु रूद्र कुमार से समाज की महिलाओं ने आशीर्वाद लिया। वार्ड की महिलाओं ने अपने विधायक और मंत्री गुरु रूद्र कुमार को अपने समक्ष पाकर गदगद हुए तो कई महिलाओं ने अपनी कुछ समस्याएं रखी। जिसे मंत्री गुरु रूद्र कुमार ने उन समस्याओं को सुना और आने वाले समय में निराकरण करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी के नारे लगाए। और मंत्री गुरु रुद्र कुमार के साथ-साथ चलकर वार्ड भ्रमण किया।

पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने आम जनता और कांग्रेस कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि एक विचारधारा है और कांग्रेस का विचारधारा ही जनसेवा है। इसी उद्देश्य के साथ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने पिछले 3 सालों में जो विकास कार्य किए हैं वह आप सबके समक्ष है। बीते 2 साल कोरोना काल के बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार ने कई आयाम छुए हैं जो देश में एक मिसाल कायम की है। उन्होंने आगे कहा कि भिलाई-3 चरोदा क्षेत्र हमारे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी का गृह क्षेत्र है और आपके क्षेत्र अहिवारा से ही मंत्री विधायक हैं ऐसे में अगर कांग्रेस के पार्षद आएंगे और कांग्रेस पार्टी का महापौर बनेगा तो निश्चिततौर पर विकास कार्य भी अधिक होंगे। उन्होंने भिलाई-3 चरोदा क्षेत्र की जनता से पूरा भरोसा दिलाया है कि विकास में कोई कमी नहीं होने देंगे जब-जब हमारी जरूरत पड़ेगी। हम आप तक पहुंचेंगे और विकास की गंगा बहाएंगे।

भिलाई-3 चरोदा नगर निगम क्षेत्र के चुनाव प्रचार के दौरान पथर्रा वार्ड क्र. 5 के कांग्रेस प्रत्याशी कुंती लहरे, विश्व बैंक कॉलोनी वार्ड क्र. 7 के कांग्रेस प्रत्याशी संतोष तिवारी, सोमनी वार्ड क्र. 38 के कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र वर्मा, मोरिद वार्ड क्र. 39 के कांग्रेस प्रत्याशी कामता साहू और गनियारी वार्ड क्र. 40 के कांग्रेस प्रत्याशी निर्मल कोसरे के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed