February 3, 2026

नवनियुक्त सभी मोर्चे के जिला अध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत।

0
IMG-20211202-WA0008

अनूपपुर।भारतीय जनता पार्टी जिला अनूपपुर के जिला कार्यालय ने जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम की अनुमति से भाजपा के सभी मोर्चों में हुई नियुक्ति को लेकर पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया गया। जिसमें महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ला, भाजपा अनुसूचित जनजाति के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण चौधरी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भारत सिंह सहित भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र राठौर शामिल रहे।
जिला कार्यालय में स्वागत कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्रीमती रश्मि खरे के स्वागत हेतु महिला मोर्चा की बहनों के द्वारा हार्दिक बधाई देते हुए संगठन के दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरणा और सहयोग प्रदान करने की बात कही गई जिस पर जिला कार्यालय मंत्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी जी के द्वारा साल श्रीफल देकर भव्य स्वागत किया गया।
इस स्वागत कार्यक्रम में दुर्गा पटेल, रमा मिश्रा, वंदना पटेल, बबीता पांडे, अर्चना मिश्रा, नीलू अग्रवाल, रेवा तिवारी, किरण पटेल, जिला महामंत्री अखिलेश द्विवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, गया बोध मिश्रा, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, ज्ञानेंद्र सिंह सिकरवार, प्रीति मिश्रा, ममता सोनी, स्नेह लता सोनी, शकुंतला कोल जिला कार्यालय में आयोजित स्वागत कार्यक्रम का संचालन नगर पालिका कोतमा उपाध्यक्ष प्रभात मिश्रा के द्वारा मंच का सफलतम संचालन किया गया जिसमें भाजपा के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित महिला मोर्चा की टीम ने बड़े हर्ष के साथ स्वागत कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed