February 3, 2026

भगवान श्री सत्यसाई का 96 अवतरण दिवस समारोह

0
भगवान श्री सत्यसाई का 96 अवतरण दिवस समारोह

रायपुर। श्री सत्य साईं संगठन, रायपुर द्वारा भगवान श्री सत्य साई बाबा के 96 वें अवतरण दिवस को ग्राम धरमपुरा में रविवार दिनांक 21 नवंबर 2021 को सादगी से मनाया गया।
धरमपुरा में आयोजित श्री सत्य सांई अवतरण दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय संस्कृति के अनुरूप वेद पाठ व श्री सत्य साई भजन से किया गया। अवतरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान शून्य से एक वर्ष उम्र के 20 छोटे बच्चों को टावेल (मैटिंग) का वितरण किया गया व एक वर्ष से 2 वर्ष के उम्र के 25 कुपोषित बच्चों को साई प्रोटीन का विवरण किया गया, साथ ही समस्त ग्राम वासियों को डेंगू से बचाव की दवा वितरित की गयी। कार्यक्रम के दौरान श्री सत्य साईं बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। अवतरण दिवस कार्यक्रम का समापन ” महा नारायण सेवा ” के रूप में किया गया जिसमें समस्त ग्राम वासियों को प्रसाद बांटा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed