February 3, 2026

चोवा राम वर्मा छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष का प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव 10 हजार से अधिक मतों से जीते।

0
IMG-20211103-WA0014

समाज का चुनाव धन से नहीं जन से ही जीता जा सकता है ।चोवा राम

समाज में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे

समाज के कुछ नियमो में बदलाव की जरूरत है

अर्जुनी – छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष का प्रतिष्ठा पूर्ण चुनाव अंततः चोवाराम वर्मा ने 10 हजार 403वोट से भी अधिक मतों से शानदार जीत दर्ज कर अपने नाम कर लिए । केंद्रीय अध्यक्ष सहित 6 राज प्रधानों का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से रविवार को संपन्न हुआ जहां प्रदेश भर के सामाजिक लोगो ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसके लिए गांव-गांव पोलिंग बूथ और मतदान केंद्र बनाया गया इस चुनाव में पहले से चोवाराम वर्मा का पक्ष भारी था और सभी राज्यो में
उन्हें भारी जनसमर्थन मिला चोवाराम के जीत के पीछे उनको मिले भारी जनसमर्थन के साथ साथ उनका नेतृत्व क्षमता प्रखर वक्ता धर्मराज की तरह समाज में लोगों के साथ न्याय करना पिछले 35 सालों से सामाजिक पदों में रहकर समाज की सेवा करने का ही परिणाम है कि आज चोवा राम वर्मा भारी मतों से विजय हुए।

उन्होंने संवाददाता से किए खास बातचीत में कहा कि ये जीत समाज की है मेरी नहीं ।उन्होंने कहा कि समाज का चुनाव धन से नहीं बल्कि जन से ही जीता जा सकता है मैने अपने जीवन के 35 साल समाज के सेवा में लगाया है और आज उसी का परिणाम है कि मुझे समाज ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंप दिया है उन्होंने समाज के नियमो में कुछ बदलाव की जरूरत है चुनाव की प्रक्रिया में भी बदलाव करने की जरूरत है क्योंकि समाज का पद सेवा के लिए है लोग इसे दूसरे तरीके से न लेे क्योंकि जिस तरह लोग चुनाव जीतने के लिए धन बल का प्रयोग करते है इससे समाज में अच्छे दिशा में नहीं जाएगा इस लिए चुनाव के प्रक्रिया में बदलाव लाना होगा और जो व्यक्ति वयस्क है उसका नाम मतदाता सूची में अनिवार्य रूप से जोड़ना होगा वही उन्होंने कहा कि अब समाज जाग चुका है तथा कोई भी उसका शोषण नहीं कर सकता उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक पार्टी को ये बात स्वीकार करना होगा जिसकी जितनी भागीदारी उतना उसका हिस्सेदारी देना पड़ेगा ,
तभी समाज के लोगो का विकास होगा श्री वर्मा ने कहा कि समाज की वापस संवैधानिक डाचे में वापस लाना होगा क्योंकि कुर्मी समाज की अपनी एक गरिमा है उनके अनुरूप काम करना होगा उन्होंने कहा कि उनके आगे अभी बहुत बड़ी चुनौती है उन्होंने समाज के उच्च वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़कर उनके अंदर सामाजिक भावना जगाना पड़ेगा वही जो सामाजिक व्यक्ति उच्च पदों पर आसीन है उनका भी समाज में सेवा लेने उन्हें बुलाया जाएगा जिससे अपनी शिक्षा योग्यता का लाभ समाज के बच्चो को मिल सके श्री वर्मा ने कहा कि समाज के उन बच्चो का भी सहयोग करेगा जो जाएग प्रतिभावान है और आर्थिक कमी की वजह से अपनी शिक्षा पूरी नहीं कर पा रहे है । समाज में महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित करना होगा अंत में उन्होंने कहा कि प्रदेश का मुख्या भूपेश बघेल हमारे समाज का है और हम उनसे अपेशा करते है कि वे समाज के विकास के लिए और अधिक सोचे जिससे कुर्मी समाज के लोगो का अधिक भला हो सके ।जीत मेरी नहीं कुर्मी समाज के एक एक जनता की है और ये उन्हें समर्पित

केंद्रीय अध्यक्ष चोवा राम वर्मा ने अपनी जीत को समाज के लोगों की जीत कहा है उन्होंने कहा कि समाज ने जो आशीर्वाद स्नेह प्यार उनको दिया है उसके लिए पूरा जीवन वे समाज का ऋणी रहेगा उन्होंने अपने सभी सहयोगी का भी आभार व्यक्त किया ।

सभी वर्ग के लोगों ने चोवा राम को दिया समर्थन

चोवा राम के चुनाव प्रचार सभी युवा बुजुर्ग महिला नौजवान लोगो ने खुलकर उनके लिए काम किया ज्ञात हो कि पिछला केंद्रीय अध्यक्ष का चुनाव वह जीतने के करीब में थे और तभी चुनाव स्थगित हो गया जिसका लाभ इस चुनाव में चोवा राम को मिला।वही इस बार केंद्रीय अध्यक्ष के लिए 7 प्रत्याशी मैदान पर थे जिसमे अनीता वर्मा व,चोवा राम के बीच सीधी टक्कर थी चोवा राम वर्मा को सभी 10 राज्य में जबरदस्त वोट मिले जबकि अन्य प्रत्याशियों का प्रभाव अपने अपने क्षेत्र में है सीमित रह गए ।

चुनाव में केंद्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी चोवा राम को 29529 से अधिक वोट मिले जबकि बाकी प्रत्याशियों का अपने अपने क्षेत्र में ही सीमित हो जाने से कम मत मिले। अनीता वर्मा को 19116 वोट मिले जिससे वह दूसरे स्थान पर रही है।
82131 कुल मत,

अनीता 19116,
चोवा राम 29519

देहुती,2208
कृष्ण कुमार 1404
लक्ष्मी वर्मा10675
सालिक राम9773
उमाकांत7500

10403वोट से चोवा राम जीते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed