February 2, 2026

कवर्धा की अशांति के पीछे भाजपा का ही हाथ विष्णुदेव साय मिले दंगा के आरोपी से

0
कवर्धा की अशांति के पीछे भाजपा का ही हाथ विष्णुदेव साय मिले दंगा के आरोपी से

धर्म को धर्म से लड़ाकर आग लगाकर भाजपा अपनी राजनीतिक रोटी सेकना चाहती है-कांग्रेस

रायपुर/29 अक्टूबर 2021। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के कवर्धा यात्रा पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का कवर्धा जाना और जेल में बंद दंगा के आरोपी से मिलना। कांग्रेस के आरोप को प्रमाणित करता है कि कवर्धा में अशांति फैलाने के पीछे भाजपा का ही है। भाजपा जिस राज्य में सत्ता में नहीं होती है वहां धर्म से धर्म को लड़ा कर संप्रदायिकता का आग फैला कर अपनी राजनीतिक रोटी को सेकना चाहती। विष्णु देव साय कवर्धा में जाकर जेल में बंद दंगा के आरोपी से मिलने का स्पष्ट सन्देश है कि दंगा फसाद और सांप्रदायिकता फैलाने वालों के साथ भाजपा खड़ी है। प्रदेश भाजपाध्यक्ष को कवर्धा में अशांति फैलाने के पीछे भाजपा और संघ कार्यकर्ताओ का हाथ होने के लिए कवर्धा और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी थी लेकिन उन्होंने माफी नही मांग कर साबित किया कि वहाँ के नेताओ ने जो किया वह भाजपा का एजेंडा था।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय कवर्धा जाकर मात्र दंगा के आरोपी से मुलाकात किए। कवर्धा की जनता के साथ किसी प्रकार का संवाद स्थापित नहीं किए, कवर्धा के बुद्धिजीवी वर्ग, व्यापारी वर्ग और आम जनता जो कवर्धा में शांति चाहती है जो भाईचारा सामाजिक समरसता के साथ जीवन यापन करना चाहती है उनसे बात करना भी मुनासिब नहीं समझा। ना ही कवर्धा में शांति की अपील किए। दंगा के मामले में फंसे भाजपा नेताओं पर अभी भी भाजपा ने किसी प्रकार से कार्यवाही नही की है। कवर्धा दंगा के आरोपी आज भी भाजपा के सदस्य है। भाजपा का असल चरित्र भी यही है कि दंगा फैलाने वाले संप्रदायिकता फैलाने वाले बड़े से बड़े अपराध को अंजाम देने वाले बलात्कारी, घोटालेबाज भाजपा के लिए पूज्यनीय होते हैं भाजपा के शीर्ष पदों में बैठते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed