December 5, 2025

अन्न उत्सव गरीबों का उत्सव- खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह

0
IMG-20210907-WA0037

मध्यप्रदेश में 4 करोड 90 लाख लोगों को निःशुल्क राशन किया जा रहा वितरित*
पसान में आयोजित अन्न उत्सव कार्यक्रम में 2104 हितग्राहियों को निःशुल्क राशन किया गया वितरण
कोतमा। प्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने कहा कि, मध्यप्रदेश में आज आयोजित अन्न उत्सव गरीबों का उत्सव है। आज पूरे मध्यप्रदेश में गरीबों को निःशुल्क राशन वितरण किया जा रहा है। गरीबों के लिए यह कार्यक्रम त्यौहार के समान है। उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत लगभग 4 करोड 90 लाख लोगों को निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, मध्यप्रदेश की लगभग 80 प्रतिशत लोगों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अन्तर्गत निःशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *