February 3, 2026

उपजेल बुढार के बंदियों का चिकित्सकों ने किया स्वास्थ्य परीक्षण

0
IMG-20210716-WA0018


बुढार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढार द्वारा उपजेल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया और बंदियों के स्वास्थ्य परीक्षण किये जाकर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिये।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ब्लॉक मेडिकल अधिकारी डॉ आर.के. वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में उपजेल बुढार में कुल 77 बंदियों का आयोजित स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सीय टीम ने किया।
उपजेल अधीक्षक श्याम सिंह कछवाह की तत्परता से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 73 पुरुष बंदियों तथा 4 महिला बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण चिकित्सकों द्वारा किया गया जांच के दौरान बंदियों के एच.आई.वी., टी.वी. तथा शुगर की जांच की गई और किसी भी बंदियों का एच.आई.वी. पॉजिटिव नहीं पाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed