बहु प्रतीक्षित मांग सांस्कृतिक मंच अमलाई शनिचरी बाजार को मिली स्वीकृति।

0

अनूपपुर(अविरल गौतम )अमलाई कुछ दिनों पूर्व भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता व पदाधिकारी रामनारायण उरमलिया और उनकी टीम ने खाद्य नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह से ग्राम पंचायत देवहरा के वार्ड क्रमांक 10 शनिचरी बाजार अमलाई में सांस्कृतिक मंच के निर्माण की मांग की थी जिस पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने अंततः विधायक निधि से भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर 250000 रुपए सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य हेतु प्रदान किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता रामनारायण उरमलिया के प्रयास से बहुत दिनों से लंबित सांस्कृतिक मंच शनिचरी बाजार अमलाई ग्राम पंचायत देव हरा को आखिरकार मंत्री जी ने सौगात के रूप में प्रदान किया। इस प्रकार स्वीकृति प्रदान करने पर सरपंच यदुराज पनिका, पवन कुमार चीनी आनंद तिवारी, अजय सिंह, राकेश तिवारी, डॉक्टर राज पांडे, मनीष तिवारी, ब्रज कांत तिवारी, सुनित कुमार सिंह, राजीव रावत, प्रकाश राय, नीरज नामदेव, राजीव तिवारी, संजय मौर्य, अनिल मिश्रा, रामप्रसाद पनिका, संपत रावतिया, अमोली प्रजापति, कृष्णकांत तिवारी, राहुल मिश्रा ने आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *