February 3, 2026

भाजपा ग्रामीण मंडल अनूपपुर संगठनात्मक कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक में प्रभारियों की नियुक्ति।

0
IMG-20210617-WA0060

21 जून से 31 जुलाई तक होंगे कई कार्यक्रम आयोजित।

अनूपपुर( अविरल गौतम )भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व के द्वारा संगठनात्मक कार्यक्रम को लेकर जिला व मंडल में आगामी माह में होने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों के क्रियान्वयन हेतु आगामी 21 जून से लेकर 31 जुलाई तक आयोजित कार्यक्रम के प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनूपपुर ग्रामीण मंडल के द्वारा बैठक आयोजित की गई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत प्रदेश सह संगठन मंत्री हित आनंद एवं जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के नेतृत्व में भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों का क्रियान्वयन को लेकर कार्यक्रमों के प्रभारी नियुक्त किए गए इसी क्रम में भाजपा ग्रामीण मंडल अनूपपुर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण सोनी के द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रभारी कमल विश्वकर्मा, 23 जून डॉक्टर मुखर्जी बलिदान दिवस के प्रभारी मनोज मिश्रा, वृक्षारोपण महा अभियान 23 जून से 6 जुलाई तक सभी बूथों में पौधरोपण कार्यक्रम की प्रभारी श्रीमती रश्मि खरे, स्वच्छता अभियान प्रभारी रामनारायण उरमालिया, आपातकाल की बरसी प्रभारी श्रीमती मीना तनवर, मन की बात के प्रभारी एल एन द्विवेदी, कोरोना संकट से मुकाबला करता राष्ट्र कार्यक्रम प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी उमेश पटेल, मंडल कार्यसमिति कार्यक्रम प्रभारी वीरेंद्र सिंह, पकवाड़ा प्रभारी माधव राठौर एवं डॉक्टर मुखर्जी जयंती कार्यक्रम के प्रभारी श्रीमती ज्योति शर्मा को नियुक्त किया गया। ग्रामीण मंडल अनूपपुर के द्वारा कार्यक्रमों के प्रभारियों की नियुक्ति को लेकर आयोजित की गई बैठक मैं अनूपपुर ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष सुभाष मिश्रा, बृज कांत तिवारी, मंडल महामंत्री यदुराज पनिका, बद्रीश प्रताप सिंह संतोष बैगा सहित मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे। उक्त आशय की जानकारी मंडल मीडिया प्रभारी बृजेंद्र कुमार मिश्रा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed