भाजपा किसान मोर्चा कार्यसमिति की बैठक 15 दिसम्बर को एकात्म परिसर रायपुर में

0

JOGI EXPRESS


रायपुर भाजपा किसान मोर्चा राजधानी रायपुर की कार्यसमिति बैठक दिनांक 15 दिसम्बर 2017 स्थान भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में दोपहर 3 बजे रखी गई है। उपरोक्त जानकारी देते हुए किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय साहू ने बताया है। कि बैठक का       शुभारंभ कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल करेगे। इस अवसर पर विधायक श्रीचंद सुंदरानी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूनम चन्द्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहेगे।
इस बैठक में विगत तीन माह में किये गये मोर्चा के कार्यक्रम की समीक्षा की जायेगी साथ ही आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार किया जायेगा तथा बैठक में वरिष्ठ नेताओ का विभिन्न विषयो पर उद्बोधन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *