February 3, 2026

अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता में कमी से नहीं हुई किसी की मृत्यु – सिविल सर्जन जांजगीर

0
अस्पताल में ऑक्सीजन की उपलब्धता में कमी से नहीं हुई किसी की मृत्यु – सिविल सर्जन जांजगीर

रायपुर, 16 अप्रैल 2021/ सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक जिला चिकित्सालय जांजगीर ने बताया है कि जिला चिकित्सालय जांजगीर में संचालित एक्सक्लूसिव कोविड ट्रीटमेंट सेंटर (ई.सी.टी.सी.) में उपलब्ध सभी 80 बेड में पर्याप्त ऑक्सीजन सुविधा उपलब्ध है। यहां किसी भी मरीज की मृत्यु ऑक्सीजन की उपलब्धता में कमी से नहीं हुुई है। उन्होंने कहा कि बीते दिनों कोविड पॉजिटिव मरीजों की ऑक्सीजन की उपलब्धता में कमी की वजह से मृत्यु की बात बिल्कुल निराधार है। ई.सी.टी.सी सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट, जम्बो ऑक्सीजन सेलेण्डर एवं ऑक्सीजन कंसनट्रेटर के द्वारा मरीजों को निरंतर ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यहां जिन मरीजों की मृत्यु हुई है, उनकी स्थिति अत्यंत गंभीर थी। उनमें से किसी भी मरीज की मृत्यु अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed