भाजपा कार्यालय अनूपपुर में सेवा क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं का किया गया सम्मान

0
IMG-20210308-WA0069

अनूपपुर (अबिरल गौतम) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम के मार्गदर्शन में महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता सिंह द्वारा आज भाजपा जिला कार्यालय में चिकित्सालय में कार्यरत नर्स पुलिस विभाग में कार्यरत महिला पुलिस कर्मचारी स्वच्छता में काम करने वाली महिला कर्मचारी आंगनबाड़ी में काम करने वाली तमाम महिलाओं एवं समाज सेवा के क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा ने समाज के अंदर अपनी सेवा देने वाली उन तमाम महिलाओं महिलाओं को सम्मानित किया जो अपने कर्तव्यों के प्रति समाज के विकास में अपना योगदान प्रदान कर रही हैं महिला सम्मान समारोह में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता सिंह महिला मोर्चा की प्रदेश संयोजक एनजीओ और कारीगर रश्मि खरे दुर्गा पवार नव नवरतनी शुक्ला गुड़िया रौतेल अर्चना मिश्रा मधु सिंह मालती गुप्ता संगीता माली बबीता पांडे ज्योति शर्मा कलावती संतोषी के अलावा तमाम महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *