February 3, 2026

मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री चौहान ने शुभधारा क्षेत्र में किया पौधारोपण

0
मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री चौहान ने शुभधारा क्षेत्र में किया पौधारोपण

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज अनूपपुर जिले के अमरकंटक के शंभुधारा क्षेत्र में वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण पवित्र कार्य है, सभी नागरिकों को प्राथमिकता के साथ पौधरोपण करना चाहिए। पेड़ों की सुरक्षा कर प्रकृति का संरक्षण और संवर्धन में सभी अपना योगदान दें। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से पेड़ लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रोज एक पौधा लगाने के संकल्प की शुरुआत करते हुए बताया कि अमरकंटक में आज नर्मदा जयंती के अवसर पर उन्होंने रोज एक पौधा लगाने का निश्चय किया है। आज रूद्राक्ष और साल का पौधा लगा कर इसकी शुरुआत की है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह ने भी पौधा लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed