युवा कांग्रेस अध्यक्ष हेमेंद्र गुर्जर ने कार्यकारणी का किया विस्तार,अतिथियों ने दी शुभकामनाएं

0

सूरजपुर : ओड़गी युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हेमेंद्र गुर्जर द्वारा कार्यकारणी का विस्तार किया गया जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक व संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन पारसनाथ राजवाड़े , जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर अध्यक्ष भगवती राजवाड़े ,पीसीसी सदस्य अवधेश गुर्जर ,जिला कांग्रेस कमेटी सचिव प्रदीप राजवाड़े,ब्लॉक कांग्रेस ओड़गी अध्यक्ष गौतम कुशवाहा,सलका अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, युवा कांग्रेस जिला महासचिव लवकेश गुर्जर ,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल ,युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव चन्द्रभान राजवाड़े पहुँचे थे जिनके द्वारा सभी नवनियुक्त पदाधिकारियो को नियुक्त पत्र प्रदान करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करते हुए कार्य करने की शुभकामनाएं दी गयी।

इस सम्वन्ध में युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष हेमेंद्र गुर्जर ने बताया की दिनांक 18/01/2021 को प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पूर्ण चंद कोकोपाढ़ी के निर्देश पर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर के आदेशानुसार ब्लॉक युवा कांग्रेस ओड़गी के कार्यकारणी ओड़गी का विस्तार किया गया जिसमे युवा कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता,गिरजा सिंह, कोषाध्यक्ष अवलेन्द्र गुर्जर, महासचिव सरस्वती पंडो,सुरेश राजवाड़े,शिवप्रसाद कुर्रे,शिवबालक सिंह,चन्द्रभान यादव,विजय रक्सेल,सावन सिंह,कृपाशंकर,गंगाराम सोरतिया, ब्लॉक सचिव सूरज सोंपाकर,मनोज सिंह,निर्मल राजवाड़े,अभिषेक यादव,कलम साय, विनोद सिंह, संजय राजवाड़े सुमित्रा सिंह उइके, कार्यकारणी सदस्य, पवन जायसवाल,भरत यादव,सोमारू पंडो,दीपेंद्र बंछोर, उमेश राजवाड़े,नेहरुलाल पंडो,परमानन्द,मनोज सिंह,प्रकाश दास, राजेन्द्र सिंह को जिम्मेदारी सौपी गयी है।

इस कार्यक्रम में उपस्थित जनपद अध्यक्ष मनिहारी पैकरा,उपाध्यक्ष शिवबालक यादव,मन्देश गुर्जर,देवनारायण चेरवा, संतोष सारथी,शान्तनु सिंह,विक्रांत पांडेय,अर्जुन देवांगन, सर्वेश चौबे,राकेश पांडेय,धवरसाय,धर्मसाय,पिन्टू गुर्जर,मुनेश्वर राजवाड़े सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *