दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

0

JOGI EXPRESS

बिरसिंहपुर पाली (तपस गुप्ता) मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार दिव्यांग बच्चों में छुपे हुनर कला और प्रतिभा को निखारने के लिए जनपद शिक्षा केंद्र पाली के द्वारा ब्लॉक स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे खंडस्तरीय क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयो में अध्ययनरत 40 दिव्यांग बच्चे इस प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने कला हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बच्चों ने रंगोली कुर्शी दौड़ पेंटिंग सौ मीटर पांच सौ मीटर दौड़ गीत प्रतियोगिता आदि की प्रस्तुति दी जिन्हें कार्यक्रम के अंत में पुरुष्कृत किया गया। बीआरसी पाली मथुरेश गुप्ता कार्यक्रम सहयोगी मंजू जयसवाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में खंडस्तरीय क्षेत्र के सभी दिव्यांग छात्रो को शामिल किया गया है जिन्हें प्रतियोगिता से चयन कर आगामी 3 दिसम्बर को उमरिया मुख्यालय में आयोजित दिव्यांग खेल प्रतियोगिता में शामिल कराया जायेगा। इन्होंने कहा कि यह खेल प्रतियोगिता मात्र नही वरन यह समाज में सामर्थ्य प्रदर्शन के लिये दिव्यांग बच्चों ने प्रदर्शन किया है जो समाज में एक नया सन्देश देता है, शासन के द्वारा आयोजित कराये जा रहे इस प्रतियोगिता से दिव्यांग बच्चों को नई दिशा और ऊर्जा की प्राप्ति भी हो रही है।
ये रहे मौजूद..
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह सैयाम ललन नायक बीआरसी मथुरेश गुप्ता बीएसी ओ पी गौतम प्राचार्य महेंद्र मिश्रा मंजू जयसवाल संजय पाण्डेय सहित सभी विद्यालयो के शिक्षकगण व छात्र छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed