चिरमिरी वीर गति को प्राप्त हुए वीर शहीद जवानों को याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की

0

JOGI EXPRESS

देश की सुरक्षा के लिए वीर गति को प्राप्त हुए जवानों को केंडल जलाकर दी विन्रम श्रद्धांजलि 

चिरमिरी,दामोदर दास [बादशाह ] । सोमवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव के तत्वाधान में चिरमिरी के डोमनहिल जय स्तभ चौक में वीर गति को प्राप्त हुए वीर शहीद जवानों को याद करते हुए केंडल  जलाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर विन्रम श्रद्धांजलि दी गई। ग़ौरतलब है, की देश की सुरक्षा में आंतरिक एवं ब्राहा सुरक्षा के लिए अपने जानो की आहूतो देने वाले वीर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धा सुमन के साथ विन्रम श्रद्धाजलि दी गई। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लखनलाल श्रीवास्तव ने कहा कि नक्सलियों से लोहा लेते हुए देश की रक्षा करते जो जवान शहीद हुए है, आज हम उन्हें दिल से याद करते है। ये वीर जवान देश की आन बान शान के अपने प्राण त्याग दिए। 26/11 मुम्बई हमले से लेकर देश के कश्मीर में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए जवानों को हम शत-शत नमन करते है। श्री श्रीवास्तव ने आगे कहा कि आज भारत देश के हर नागरिको को जवानों पर गर्व है। उनकी बदौलत ठंडी, गर्मी, बरसात जैसी कठिन परीस्थियों में सीमा की रक्षा कर सभी को सुरक्षा प्रदान  करते है। जिनकी बदौलत देश की जनता सुख चैन की नींद सोती है। देश के जवान नक्सली, आतंकवादियों से विघटनकारी तत्वो में भी लोहा लेते हुए डट कर सामना करते है।
   इस दौरान बृजेश सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक राजीव महेश, राणा मुख़र्जी, अभिषेक कर, नितिन सिंह, अनीष सिंह, दीपक गुप्ता, जुनैद, काकू, मंटू सिंह, सोनू, गोलू, दिवस प्रसाद, जितेंद्र, रितेश, अंशु सिंह, राजेश रमेश सहित अन्य शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed