प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक बने डॉ. रमन

0

रायपुर 22.12.2020/ प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुषेश आर्य एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी तथा प्रदेश संयोजक सच्चिदानंद उपासने के आग्रह पर अभियान से जुड़े स्वंयसेवकों एवं संगठन को और मजबूती प्रदान करने अभियान के मुख्य संरक्षक बनने आग्रह को सहर्ष स्वीकार कर स्वीकृति प्रदान की।अभियान के मार्गदर्शक मण्डल में सर्वश्री यशको श्रीपद नायक, आयुष मंत्री, भारत सरकार, श्री कैलाश चौधरी, कृषि राज्य मंत्री, भारत सरकार, डॉ. भारतीबेन डी शियाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा एवं लोकसभा सांसद, श्री सूर्यकांत केलकर, राष्ट्रीय संगठन मंत्री, भारत रक्षा मंच, श्री रतनलाल कटारिया, जल शक्ति व सामाजिक न्याय राज्य मंत्री, भारत सरकार है साथ ही अभियान के मुख्य संरक्षक के रूप मे डॉ. रमन सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ शासन का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *