September 21, 2024

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा का निधन : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रहे चुके थे मोतीलाल वोरा

0
Photo Credit : Facebook Page Mohan Markam

दुर्ग, 21 दिसम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाधयक्ष तथा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा का आज नईदिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट हॉस्पिटल में निधन हो गया। छत्तीसगढ़ उनकी कर्मभूमि थी। उनके निधन का समाचार मिलते ही छत्तीसगढ़ सहित मध्यप्रदेश और देश भर के लाखों कांग्रेस जनों में शोक की लहर दौड़ गई। ज्ञातव्य है कि कल ही श्री वोरा ने अपना जन्मदिन मनाया था। वह 92 साल के थे। श्री वोरा तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने पहली बार 25 जनवरी 1989 से 8 दिसंबर 1989 तक और दूसरी बार 13 मार्च 1985 से 13 फरवरी 1988 तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री का पदभार संभाला। और 26 मई 1993 से 03 मई 1996 तक उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके थे। श्री वोरा इस वर्ष अपै्रल तक राज्यसभा के भी सदस्य रहे। श्री वोरा छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के रहने वाले थे। उन्होंने तत्कालीन अविभाजित मध्यप्रदेश की विधानसभा में दुर्ग का और लोकसभा मेंराजनांदगांव संसदीय क्षेत्र का भी प्रतिनिधित्व किया। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के मंत्रीमंडल में वह केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री भी रहे चुके थे। इसके अलावा उन्होंने मध्यप्रदेश राज्य परिवहन के उपाध्यक्ष पद का भी दायित्व निभाया साथ ही दुर्ग में कई वर्षों तक पत्रकारिता भी की।
न्यूज़-आरएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *