September 21, 2024

ब्लॉक अध्यक्ष सुभद्रा सिंह और जिला अध्यक्ष तुलसी साहू के बीच अनबन विधायक देवेंद्र ने कराया शांत

0

भिलाई। इस समय छत्तीसगढ़ में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष व पार्षद सुभद्रा सिंह का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी मिल रही है कि यह वीडियो हेलीपैड में बनाया गया है। वे जिला अध्यक्ष तुलसी साहू पर अपनी नाराजगी जाहिर करती हुई दिख रही हैं। खबरों के अनुसार, आज यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन था। जैसा कि हमेशा होता रहा है, हेलीपैड में गिने-चुने नेताओं को एंट्री मिलती है। सुभद्रा सिंह को नहीं मिली। इसी बात से वे नाराज थीं। वे अपनी नाराजगी जिला अध्यक्ष तुलसी साहू पर निकाल रही थीं। हालांकि विधायक देवेन्द्र यादव ने उन्हें समझाकर मामले को शांत कर लिया। देखिए वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *