September 21, 2024

सोनिया गाँधी ने विकास उपाध्याय को राष्ट्रीय कांग्रेस का सचिव बनाकर छत्तीसगढ़ में उनका कद बढ़ाया

0

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी द्वारा आज ली जा रही बैठक के बीच सोनिया गाँधी ने छत्तीसगढ़ से युवा विधायक विकास उपाध्याय को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करते हुए असम राज्य का प्रभारी बनाया है। कांग्रेस प्रभारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। विकास उपाध्याय ने इस जिम्मेदारी के लिए पार्टी हाई कमान का हृदय से आभार व्यक्त किया है और कहा है वे उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उस पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे।

छत्तीसगढ़ से विकास उपाध्याय पहले व्यक्ति हैं, जिन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। ज्ञातव्य हो कि विकास उपाध्याय राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से लेकर भारतीय युवा कांग्रेस में महत्वपूर्ण पदों में रहे, यह भी उनके नाम का एक रिकाॅर्ड रहा है। विकास उपाध्याय राहुल गाँधी के टीम में रहकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दशकों तक संगठन में देते रहे हैं। वे विधायक के रूप में लगातार राहुल गाँधी द्वारा उठाए गए मुद्दों को आमजन मानस तक ले जाने लगातार प्रेस-वार्ता कर केन्द्र सरकार को निशानें में भी लेते रहे हैं। उनकी यह कार्यप्रणाली हमेशा राष्ट्रीय नेतृत्व के नज़र में रही है। विकास उपाध्याय को लेकर पिछले दिनों केरल में के.सी. वेणुगोपाल ने भी मुलाकात के दौरान कहा था कि विकास उपाध्याय सबसे सक्रिय विधायक हैं।

आज जब दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक चल रही है और पूरे देश की निगाहें इस बैठक से लेकर आगामी नए कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी किसके सर होगी पर चर्चा चल रही है। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ से विकास उपाध्याय को आज ही राष्ट्रीय सचिव बनाकर असम राज्य का प्रभारी की जिम्मेदारी दिया जाना इस बात का साफ संकेत है कि विकास उपाध्याय राष्ट्रीय कांग्रेस व हाई कमान के पसंदीदा में से एक नेता हैं। विकास उपाध्याय की नियुक्ति के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में कांग्रेसियों खासकर युवा वर्ग में उत्साह की लहर दौड़ गई है। जैसे कांग्रेस के लोगों को इस बात की जानकारी मिल रही है लगातार उन्हें फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएँ देने वालों का तांता लगा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *