September 21, 2024

मंत्री डाॅ. डहरिया ने जनसम्पर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

0

मीडिया प्रतिनिधियों को बांटे प्रचार सामग्री किट

बलौदाबाजार – नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डाॅ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां जिला पंचायत सभागार में राज्य सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों पर केन्द्रित जिला स्तरीय फोटो प्रदर्शनी का शुभांरभ किया। प्रदर्शनी का आयोजन जिला जनसम्पर्क विभाग द्वारा जिला प्रशासन एवं जिला पंचायत के सहयोग से किया गया है। प्रदर्शनी आम जनता के अवलोकन के लिए दो दिनों तक खुली रहेगी। रंगीन छायाचित्रों के संयोजन से राज्य में मुख्यमंत्री डाॅ. भूपेश बघेल के नेतृत्व में पिछले दो सालों में हुए विकास कार्यों को खूबसूरत तरीके से प्रदर्शित किया गया है।विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की तथ्यात्मक जानकारी समेटे प्रदर्शनी शुरू के दिन से ही आगन्तुकों के आकर्षण का केन्द्र बन गई है।
डाॅ. डहरिया ने फीता काटकर प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने बड़ी दिलचस्पी के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी काफी सराहना की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व विधायक जनकराम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार वर्मा, जिला अध्यक्ष हिरेन्द्र ठाकुर, सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के सदस्य सतीश अग्रवाल,जिला पंचायत सदस्य परमेश्वर यदु, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य सुनील माहेश्वरी एवं सीमा वर्मा ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन कर इसकी खूब प्रशंसा की। कलेक्टर सुनील कुमार जैन एवं जिला पंचायत सीईओ डाॅ. फरिहा आलम सिद्धिकी ने मंत्री डाॅ. डहरिया को प्रदर्शनी का अवलोकन कराया। श्री डहरिया ने मीडिया प्रतिनिधियों को जनसम्पर्क संचालनालय से प्राप्त प्रचार सामग्री के किट भी वितरित किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *