September 21, 2024

पश्चिम विधानसभा में बीते 2 वर्ष में 200 करोड़ से अधिक के विकास कार्य हुए : विकास उपाध्याय

0

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के 2 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज कहा कि 2 वर्ष के अंतराल में पश्चिम विधानसभा में लगभग 200 करोड रुपए से के कार्य हुए. उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सरकार अपने कार्यक्रम को 2 वर्ष में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार विकास की ओर अग्रसर है इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम विधानसभा में पूरे क्षेत्र को बचे 3 वर्षों में विकासशील से विकसित क्षेत्र की ओर ले जाएंगे।

विकास उपाध्याय ने कहा कि 2 वर्षो के कार्यकाल में विकास शिक्षा सड़क नाली पानी और राजधानी के जरूरत के हिसाब से लोगो के बीच जा कर काम कीजे। उन्होंने कहा जहां एक साल कोरोना काल था जिसमे हम सब ने मिल कर कार्य किया और आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पश्चिम विधानसभा में पानी की किल्लत रही थी जिसे डोर करने के लिए लोगो के घरों तक पाइप लाइन बिछाई गई है। राजधानी में सुरक्षा की दृष्टि से 90 से भी अधिक जगहों में सीसीटीवी कैमरा लगवाए गए है। कॉलोनियों से हाई टेंशन लाइन को हटवाया गया।

बुजुर्गों के लिए सियान सदन का निर्माण किया गया वही युवाओ के लिए खेल मैदान सहित ओपन जिम का निर्माण कराया गया।

विकास उपाध्याय ने कहा कि कोरोना काल मे हमने पूरे क्षेत्र में सैनिटाइज कराया गया। लोगो को उनके घरों में पहुंचा कर मास्क उपलब्ध कराया गया।

विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि अपने दो साल के कार्यकाल में हमने विधायक तुंहर दुआर कार्यक्रम की शुरुआत कर जनता से सघन जनसंपर्क कर लोगो की समस्याओं से रूबरू हो कर उनका त्वरित निदान किया गया।

दो साल के कार्यकाल में नए स्वास्थ केंद्रों की स्थापना की गया जिससे लोगो को आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो पाई। विधायक विकास ने बताया कि सरकार की योजनाओं को दो वर्षों के दौरान जन जन तक पहुंचाया गया।

इस प्रकार विधायक विकास उपाध्याय ने राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर अपनी विधानसभा के किए गए विकास कार्यो की जानकारी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *