September 21, 2024

रमन-धरम ने प्रदेश भाजपा को अपनी निजी जागीरदारी बना डाली है:विकास तिवारी

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो साल बेमिसाल कार्यकाल से अब न केवल प्रदेश, देश और विदेश की जनता वरन भाजपा के संस्थापक परिवार भी प्रभावित हो रहे हैं
प्रदेश भाजपा संस्थापक स्व.दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र युद्धवीर सिंह जूदेव ने खोली भाजपा की पोल
युद्धवीर सिंह जूदेव ने कहा कि भाजपा उद्योपतियों और धन्नासेठों की पार्टी है आदिवासी, किसान हितैषी नहीं
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने जूदेव परिवार को हाशिए में ढकेल दिया है
प्रदेश भाजपा का संगठनात्मक ढांचा खंडहर के रूप में तब्दील हो चुका है

रायपुर/15 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं सचिव विकास तिवारी ने प्रदेश भाजपा के संस्थापकों में से एक स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के पुत्र एवं पूर्ववर्ती रमन सरकार के पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव के मीडिया में दिये गये वक्तव्य पर कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के द्वारा प्रदेश भाजपा को अपने निजी जागीरदारी बना डाला है और अपने मन मुताबिक फैसले लेने के कारण प्रदेश भाजपा की संगठनात्मक इकाई अब खंडहर के रूप में तब्दील हो चुकी है।पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव ने कहा कि भाजपा बड़े उद्योपतियों और धन्नासेठों की पार्टी है उन्हें किसान हित आदिवासी और आम जनता के हित से कोई सरोकार नहीं है और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उन्होंने संघर्ष करना सीखा है इस बात से स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई की लड़ाई अब सतहीस्तर पर आ चुकी है लगातार जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के अपमान और उपेक्षा के कारण भारतीय जनता पार्टी गर्त में जा चुकी है और मूल कार्यकर्ता और नेता अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के चेहरे पर भारतीय जनता पार्टी लगातार  विधानसभा,विधानसभा के उपचुनाव,नगर पालिका,नगर निगम एवं पंचायत के चुनाव में बुरी कदर से  हार रही है  जिसके कारण भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल हाशिये पर है।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि इसके पूर्व भी कांग्रेस पार्टी लगातार यह कहा जा रहा था कि चाहे वह केंद्र की मोदी सरकार हो या पूर्ववर्ती रमन सरकार इनका उद्देश्य केवल मोटा मुनाफा कमाना और कमीशनखोरी करना मात्र है।भाजपा की सरकारों का कोई भी सरोकार जनहित,किसान हित,आदिवासी हित,महिला हित का कतई नहीं है सत्ता को आय का जरिया समझने वाले भारतीय जनता पार्टी की पोल-पट्टी उन्हीं के पार्टी के युवा नेता और पूर्व संसदीय सचिव युद्धवीर सिंह जूदेव ने खोली युद्धवीर सिंह के बयान से स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो साल बेमिसाल कार्यकाल से अब न केवल प्रदेश,देश और विदेश की जनता वरन भाजपा के संस्थापक परिवार भी प्रभावित हो रहे हैं और सोशल मीडिया सहित सार्वजनिक रूप से भी अब भाजपा नेता कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन हितैषी कार्यों का खुलकर अभिवादन कर रहे हैं और तारीफों में कसीदे पढ़ रहे हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि प्रदेश भाजपा की बची-खुची खंडहर रूपी इकाई के नेताओं को युद्धवीर सिंह जूदेव से सीखना चाहिये और खुलकर कांग्रेस सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन हितैषी छत्तीसगढ़िया हितैषी कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा करनी चाहिये क्योंकि अब भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई रमन-धरम की निजी जागीरदारी हो गई है मूल कार्यकर्ताओं का केवल और केवल शोषण और अपमान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *