कोरिया,खड़गवां में शिक्षाकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल की हुंकार आठवे दिन भी जारी , अनिल शुक्ला,गजानन तिवारी ने भी दिया नैतिक समर्थन

0

JOGI EXPRESS

 

कोरिया,खड़गवां शिक्षक पंचायत नगरीय निकाय मोर्चा के प्रदेश इकाई के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का आगाज अपने 9 सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 20 नवम्बर 2017 से जनपद मुख्यालयों में पूरे प्रदेश के शिक्षक पंचायत संवर्ग आंदोलित हैं।कोरिया में भी स्वस्फूर्त भारी संख्या में शिक्षाकर्मी आंदोलन को गति प्रदान कर रहे हैं।हड़ताल के 7वें दिन प्रांताध्यक्ष छ0ग0 शिक्षक कांग्रेस एवं अधिकारी/कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक अनिल शुक्ला के
कोरिया प्रवास में मनेन्द्रगढ़ में मोर्चा के जिला संचालक कोरिया ओमप्रकाश खैरवार औरब्लाक सह सयोजक  के0प्रफुल्ल रेड्डी ने सौजन्य भेंट कर हड़ताल स्थल में आकर उत्साह बढ़ाने हेतु अनिल शुक्ला  के साथ कर्मचारी/ अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक गजानन तिवारी एवं छ0ग0 शिक्षक कांग्रेस के प्रदेश इकाई के पदाधिकारी जिला पदाधिकारी एवं नियमित शिक्षकों को साथ में आमंत्रण दिया।
जिसे सभी ने सहज स्वीकार करते हुए मोर्चा के आंदोलन पंडाल में सम्मिलित हुए।जहां जिला संचालक खैरवार ब्लॉक संचालक मनेन्द्रगढ़ पवन दुबे और सहसंचालक गौरव त्रिपाठी ने मोर्चा की तरफ से पुष्प गुच्छ देकर अनिल शुक्ला  का स्वागत  करते हुए आतिथ्य स्वीकारने के लिए उनके साथ सभी का धन्यबाद ज्ञापित किया।
अनिल शुक्ला जी और गजानन तिवारी जी ने अपने उद्बोधन में हड़ताल और मांगों को नैतिक समर्थन दिया  और शिक्षाकर्मियों का उत्साह वर्धन करते हुए हड़ताल जारी रखने की बात की।शुक्ला जी ने कहा कि यदि प्रांतीय निकाय मोर्चा द्वारा विधिवत समर्थन मांगने पर फेडरेशन विचार कर ,बैठक कर सबकी सहमति पश्चात  प्रत्यक्ष हड़ताल को समर्थन देगा।इसी संदर्भ में ओमप्रकाश खैरवार ने प्रदेश इकाई को इस संदर्भ में पत्र लिख कर हड़ताल और मांगों की सफलता हेतु प्रदेश संचालकों  से लगाई गुहार।
खड़गवां के हड़ताल मोर्चा मंच को जिला पंचायत अध्यक्षा कलावती मरकाम ,पीसीसी सदस्य अशोक श्रीवास्तव ,बैकुंठपुर से कांग्रेस पीसीसी सदस्य वेदांती तिवारी ,खड़गवां के ओमकार पांडेय  कांग्रेस नेता,जनपद सदस्य सूर्यप्रकाश सिंह ,साथ ही छ0ग0 शिक्षक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गजानन तिवारी जी और आत्मानंद  ने समर्थन दिया।
सभी अतिथियों ने एक स्वर में हड़ताल को समर्थन दिया और सरकार के दमन चक्र को गलत कहते हुए यह आश्वासन दिया कि यदि गलत किया गया सरकार के द्वारा तो हम सभी जनप्रतिनिधि जन आंदोलन करेंगे,हम सड़क पर भी आपका साथ देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed