September 21, 2024

रमन सिंह 15 साल तक भाजपा नेताओं को कमीशनखोरी का पाठ पढ़ाते थे

0
dhananjay

रमन सिंह झूठ बोलने में महारथी है 15 साल तक विकास की झूठी मनभावन तस्वीर दिखाकर ही तो जनता को गुमराह करते रहे

रमन सिंह भाजपा कार्यकर्ताओ को झूठ बोलने जुमला सुनाने की ट्रेनिग दे रहे

रायपुर /12 दिसंबर 2020/ पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकर्ताओं को भाजपा रीति नीति का पाठ पढ़ाने पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि झूठ बोलने जुमला सुनाने के आलावा भाजपा की कोई नीति नही है।डॉ रमन सिंह मुख्यमंत्री रहते भाजपा नेताओं को कमीशनखोरी की पाठ पढ़ाते थे भ्रष्टाचार करने का गूढ सिखाते थे।अब कार्यकर्ताओ को झूठ बोलने,झूठ को जोर से बोलने बार बार बोलने संगठित होकर बोलने की कला सीखा रहे है।कैसे खालिस्तानी बताना है कैसे पाक समर्थक घोषित करना है कि कैसे देशद्रोही करार देने है कैसे टुकड़े टुकड़े गैंग कहना है और जनता का ध्यान मोदी भाजपा सरकार के विफलताओं से हटाना है ।रमन सिंह झूठ बोलने में महारथी है 15 साल तक विकास की झूठी मनभावन तस्वीर दिखाकर ही तो जनता को गुमराह करते रहे।सरकारी खजाने को चोट पहुचाते रहे।रमन सिंह ने ही तो रायगढ़ में भाजपा की कार्यसमिति की बैठक में कहा था कि 1 साल के लिए भाजपाई कमीशनखोरी छोड़ दे तो 30 साल तक छत्तीसगढ़ को लूटने का अवसर मिल जाएगा। छत्तीसगढ़ की जनता रमन भाजपा की नीयत और नीति को समझ गई और कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबे रमन भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकी और 15 साल की सरकार को 15 सीटों में लाकर समेट दी।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉ रमन सिंह कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति समझा रहे हैं कि कैसे आखिर लोकतंत्र के विपरीत जाकर काम करना है ?किसानों मजदूरों युवाओं महिलाओं को झूठ बोलकर जुमला बोलकर शिगूफा छोड़ कर अपने जाल में फंसाना है।आजादी के बाद हुए देश के विकास को नकारना है और देश के सरकारी संपत्ति हवाई अड्डा रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट भारत के नौ रत्न कम्पनियों को अपने अदानी अंबानी जैसे चंदसमर्थित उद्योगपति के हाथों में सौपना है इसके लिए षड्यंत्र करना है।देश के मार्गदर्शक युवाओ के प्रेरणास्रोत आजादी आंदोलन के नेता व पूर्व प्रधानमंत्रियों के खिलाफ कैसे झूठी मनगढ़ंत अफवाह फैलाना है वैमनस्यता फैलाना है सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ा जाये इसकी ट्रेनिंग दिया जा रहा।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आरएसएस भाजपा की झूठ मनगढ़ंत और जुमला बनाने वाली यूनिवर्सिटी है आरएसएस भाजपा नेताओं को झूठ बोलना सिखाती हैं और भाजपा के नेता कार्यकर्ताओं को झूठ बोलने की ट्रेनिंग देते हैं देश की जनता समझ चुकी है किस प्रकार से देश के विकास की बात करने वाली मोदी की सरकार बीते 7 साल में देश के नवरत्न कंपनियां रेलवे स्टेशन हवाई अड्डा एयरपोर्ट सहित 135 कंपनियों का निजीकरण कर रही है पूंजीपतियों के हाथों में सौंप रही है और मजदूर किसान विरोधी नीतियां तय कर रही है तीन काले कानून लाकर पूंजीपतियों के गोडाउन और खजाने को भरने काम कर रही है और किसानों को गुलाम बनाने की साजिश रची जा रही है।इस किसान विरोधी बिल को किसान हितेषी केसे बताना है प्रोपेगेंडा रचने का ट्रेनिंग दिया जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *