October 18, 2024

२६/११ मुबंई हमले की बरसी पर हमले मे शहीद हुये जवानो और नागरिको को युवामोर्चा मंडल धनपुरी ने दी श्रद्धांजली

0

JOGI EXPRESS

शहडोल ,धनपुरी  26/11 की वो काली रात आज भी किसी को भूलती नहीं हैं। देश के इतिहास में साल 2008 का वो आतंकी हमला सबसे भयावह हमला था जिसने कई लोगों की शहादतें तो ली हीं, सदियों की टीस भी दे गया।26 नवंबर 2008..भारतीय इतिहास का वो काला दिन जब लश्करे-तएबा के 10 आतंकवादी मुंबई के ताज होटल में घुस गए और चार दिनों तक वहां कब्जा जमाए रखा। मुंबई आतंकी हमले में करीब 237 लोगों मारे गए जबकि 300 लोग घायल हो गए थे। देश के इतिहास में 26/11 मुंबई हमला सबसे भयावह आतंकी हमला था जिसने सभी की रूह को कंपा दिया था।२६/११ अपने आप मे सब कुछ बयॉ करने वाली मनहूस  तारीख ९ साल पहले आज ही के दिन पाकिस्तान  के आतंकवादियो ने मुबंई पर कायराना हमला किया था …आज इस हमले की बरसी पर युवामोर्चा मंडल धनपुरी के अध्यछ  हेमंत सोनी के नेतृत्व मे नगर के ह्रदय स्थल धनपुरी आजाद चौक धनपुरी मे नगर के सभी युवाओ  के द्वारा हमले मे शहीद हुये जवानो और नागरिको को नम ऑखो से श्रद्धांजली दी गयी है और हमले मे शहीद हुये परिजनो के प्रति संदेवना व्यक्त की गयी
 कार्यक्रम के नेतृत्वकर्ता मंडल अध्यक्ष हेमंत सोनी ने कहा कि जिस तरह से पाकिस्तान परस्त आतंकवादियो ने भारत पर कायराना हमला किया यह वाकई मे पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने के लिये पुख्ता सबूत है …
आज के इस कार्यक्रम मे मुख़्य रूप से एडवोकेट अलोक राय,  भाजपा मंडल अध्यछ  शशिकॉत उपाध्याय वरिष्ठ भाजपा नेता  बब्लू जैयसवाल युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष  सूर्यप्रकाश रजक युवामोर्चा जिला आई . टी .सहप्रभारी अंकित गुप्ता पुर्व जिला मंत्री  प्रकाश रौतेल , गुड्डू जैयसवाल पिंटू पाल सचिन दाहिया शारदा सिंह विक्की सिंह मोहन सोनी पवन रावत नीरज पाल रघू द्विवेदी दीपू गिद्वानी पवन पाल
रिंकू गोंड,शिवा गोंड,मोनू बर्मन.रघु दिवेदी,राम दुबे एवं भारी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *