रमन सरकार में तो गौमाता की निर्मम हत्या कर मांस हड्डी चमड़ी बेची जाती थी वो अब गोबर खरीदी पर सवाल उठा रहे -कांग्रेस

0

रायपुर: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को गोपालक एवं गोवंश के संरक्षण हेतु गोधन न्याय योजना के माध्यम से की जा रही गोबर खरीदी पर सवाल उठाने से पहले अपने 15 साल के शासनकाल का आत्मअवलोकन करना चाहिए।भाजपा और आरएसएस से जुड़े लोग गौशाला खोलकर गौ माता की सेवा नहीं करते थे बल्कि गौमाता के नाम से अनुदान लेकर भारी भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी करते थे।उस दौरान गौ माता भूखी प्यासी रहती थी और भाजपा आरएसएस से जुड़े लोग अनुदान डकार कर हष्टपुष्ट और तंदुरुस्त हो गए। भाजपा नेताओं के गौशाला में हजारों की संख्या में गौ माता की निर्मम हत्या की गई उनके मांस चमड़ी हड्डी तक बेचा गया था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ने 2 साल में किसानों मजदूर नौजवान महिलाओं छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति परंपरा और गौ माता के हित में अनेक ऐतिहासिक कार्य किये हैं। धान मक्का एवं गन्ना उत्पादक किसानों को लाभान्वित करने के लिए शुरू की गई राजीव गांधी किसान न्याय योजना एवं गोपालक एवं पशुधन के संरक्षण के लिए गोधन न्याय योजना के तहत शुरू की गई गोबर खरीदी एवं नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना गोठान निर्माण योजना की चर्चा देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है। ऐसे में 15 साल के कुशासन और भ्रष्टाचार किसानों की आत्महत्या गौशाला में हुई गौमाता की निर्मम हत्या के लिए जिम्मेदार पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और भाजपा को पीड़ा हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 2 साल के कार्यकाल में भाजपा मुद्दों के दिवालियापन के दौर से गुजर रही है। भाजपा के झूठ परपंच जुमला शिगूफा को छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है। ऐसे में अब जनहितकारी कार्यों की आलोचना करना ही भाजपा नेताओं की नियति बन गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *