गोवा की पूर्व राज्यपाल श्रीमती मृदुला सिन्हा के निधन पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष साय ने गहरा शोक व्यक्त किया

0

रायपुर। सुप्रसिद्ध लेखिका, राजमाता सिंधिया की जीवनीकार, गोवा की पूर्व राज्यपाल, जनसंघ के समय से पार्टी की महत्वपूर्ण स्तम्भ रही श्रीमती मृदुला सिन्हा जी के निधन पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री साय ने कहा कि प्रखर नेत्री और लोक की प्रतिनिधि श्रीमती सिन्हा के आकस्मिक निधन की ख़बर स्तब्ध करने वाला है। उन्होंने कहा कि विचारधारा, संस्कृति और साहित्य और राजनीति के क्षेत्र में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। वे सदैव भाजपा के कार्यकर्ताओं की स्मृति में रहेंगी। श्री साय ने श्रीमती सिन्हा को प्रदेश भाजपा की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति मिले इसकी कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed