किसान विरोधी कानून के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

0

रायपुर । शहर जिला कांगे्रस कमेटी द्वारा लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस ने किसान अधिकार दिवस मनाया। साथ ही कृषि कानून को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलाम रिजवी शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे सहित कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्ति लेकर घड़ी चैंक स्थित अम्बेड़कर की मुर्ती के निचे सत्याग्रह पर बैठे।

केन्द्र सरकार को आडे़ हाथों लेते हुए महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे ने कहां कि केन्द्र की मोदी सरकार चंद उद्योगपतियों को फायदा पहंुचाने के लिए आनन-फानन में इस बील को गलत तरीके से संसद भवन में पेश कर पारित किया, उन्होने कहां कि इस कानून के माध्यम से सरकारी मंडिया खत्म हो जाऐंगी और अडानी-अंबानी जैसे उद्योगपतियों की मंडिया स्थापित होंगी।

शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे ने कहां कि किसानों से जुड़े संवेदनशील विषय पर केन्द्र की मोदी सरकार ने बिना किसी से चर्चा किए तानाशाह तरिके से इस देश के किसानों, मजदुरों और आम जनता के थोपा है, हम मांग करते है, कि जिस प्रकार मोदी जी एक देश एक कानून की बात करते है, उसी प्रकार इस कानून में एक भाव की घोषणा मोदी सरकार करें।

आज की इस सत्याग्रह कार्यक्रम में ग्रामीण अध्यक्ष उधोराम वर्मा, ज्ञानेश शर्मा, इमतियाज हैदर, आशा चैहान, शहर प्रवक्ता बंशी कन्नौजे, एनएसयुआई जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, पार्षद सहदेव व्यवहार, प्रमोद मिश्रा, कामरान अंसारी, अन्नु साहु, मणीराम साहु, अमित दास, ब्लाक अध्यक्ष सुनिता शर्मा, प्रशांत ठेंगड़ी, सुनिल भुवाल, माधव साहु, देवकुमार साहु, नवीन चंद्राकर, अशोक ठाकुर, अरूण जंघेल, निलम जगत, राधेश्याम विभार राकेश धोत्रे जी श्रीनिवास, दिनेश ठाकुर, शब्बीर खान, मो. फहीम, मुन्ना मिश्रा, प्रकाश रामटेके, माधव छुरा, सुयश शर्मा, निर्मल पांडेय, दिपक चैबे, राजेश तांडी, कमल धृतलहरे, शरण सिंह ठाकुर, संदीप बारले, दिवाकर साहु, दिलीप फरीकार, गौतम यावद, सत्यनारायण नायक, हेमन्त पाल, बबीता नत्थानी, मल्लीका प्रजापति, संगीता दुबे, विजय लक्ष्मी नायडु, सुधा सिंहा, करूणा कुर्रे, अमिताभ घोष, जीतू बारले, राधे नायक, जीतु तांडी, किमत दीप धनसिंह यादव, श्याम सिक्का, शिव वर्मा, नवीन लाजरस, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *