फ्रांस : नीस शहर के चर्च में चाकू से हमले में तीन लोगों की मौत

0

पेरिस : फ्रांस में एक चर्च में एक हमलावर ने एक महिला का गला काट दिया और दो अन्‍य लोगों की चाकू मारकर निर्मम तरीके से हत्‍या कर दी। शहर के मेयर ने इस खौफनाक घटना को आतंकवाद करार दिया है।

मेयर क्रिस्चियन इस्‍तोर्सी ने कहा कि चाकू से यह हमला शहर के नोट्रे डेम चर्च में हुई है। पुलिस ने हमलावर को अरेस्‍ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। कई अन्‍य घायल हो गए हैं। एक पुलिस सूत्र ने कहा कि महिला का गला काटा गया है। फ्रांस के एक नेता ने भी इस बात की पुष्टि की है कि महिला का गला काटा गया है।

फिलहाल घटना के बाद हथियारबंद जवानों ने चर्च को घेर लिया है। मौके पर एंबुलेंस और फायर सर्विस की गाड़‍ियां मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *