पर्यावरण संरक्षण समर्पित संस्था विथआउट नेचर डार्क फ्यूचर के मेंटर बने अभिनेता अखिलेश पांडे

0

रायपुर-संस्था प्रदूषण नियंत्रण, जैव विविधता, जल संरक्षण, जंगल संरक्षण एवं जन संरक्षण के लिए कार्य करेगी। पर्यावरणविद विवेक उपाध्याय द्वारा स्थापित संस्था के मुख्य के संरक्षक श्री पुष्पेन्द्र पाल सिंह जी( चीफ एडिटर – मध्यप्रदेश माध्यम Govt. oF M. P. ) एवं श्री अखिलेश पाण्डेय जी ( फिल्म अभिनेता / निर्देशक/ सामाजिक कार्यकर्ता ) जैसे दिग्गज लोगों का सानिध्य प्राप्त रहेगा! इस संस्था के संस्थापक विवेक उपाध्याय ने बताया कि वह छत्तीसगढ़ के जाने-माने अभिनेता जो कि सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में हमेशा आगे रहते हैं उन्हें वह अपने इस संस्था का मेंटर बना रहे हैं इस पर जब हमने अखिलेश से बात की तब उन्होंने बताया कि विवेक एक अच्छा कार्य करने जा रहे हैं और उनकी इस सार्थक पहल के लिए वह हमेशा ही उनके साथ खड़े हैं आज का युवा अगर पर्यावरण को लेकर जागरूक रहेगा तभी आने वाले समय में पृथ्वी पर जीवन की कल्पना की जा सकती है अन्यथा आज के परिवेश के हिसाब से अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले 100 साल में इस पृथ्वी पर रहना अत्यंत ही मुश्किल हो जाएगा इसलिए आज के युवा को पर्यावरण के प्रति जागरूक होना ही चाहिए

संस्थापक श्री विवेक उपाध्याय जी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समर्पित संस्था में विभिन्न क्षेत्रों के 100 से अधिक पर्यावरण प्रेमी जुड़ चुके हैं तथा आगे अधिक से अधिक समर्पित लोगों को जोड़ने की कोशिश जारी है
वर्तमान में इस संस्था की मुख्य कार्यकारिणी टीम मे , अभिजीत सिंह ,श्रुति दीक्षित ,विकास शुक्ला , प्रतीक शुक्ला ,पंकज कुमार ,प्रशांत तिवारी, शुभम चौहान, हरिओम पांडे, अनुराग उपाध्याय,सौरभ पटेल है

संस्था ने कई राज्यों में जमीनी स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है साथ ही सोशल मीडिया और वेबसाइट के माध्यम से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
जल्द ही इसको[ without Nature Dark Future ]भारत और पूरी दुनिया के सबसे बड़े पर्यावरण बचाओ जागरूकता अभियान जन -आंदोलन का रूप दिया जायेगा, ताकि पर्यावरण के प्रति लोग जागरूक हो और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक संख्या में सामने आए! क्योंकि प्रकृति के बिना पूरी सृष्टि अधूरी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed