झारखण्ड : मुख्यमंत्री का निर्देश जयलाल महतो की मदद पहुंचाए

0

रांची : मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उपायुक्त बोकारो को पेटरवार निवासी झारखण्ड आंदोलनकारी जयलाल महतो को उचित मदद पहुँचाते हुए सूचित करने का निदेश दिया है।

घर टूटा, स्थिति ठीक नहीं
मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि झारखण्ड आन्दोलनकारी नेता जयलाल महतो जी का घर बारिश में ढह गया। उनके समक्ष अपने परिवार को रखने की समस्या है। इनकी स्थिति काफी दयनीय है। इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना और पेंशन का लाभ नहीं मिल पाया है। मामले की जानकारी के बाद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया और बोकारो उपायुक्त को उपरोक्त निदेश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *