उत्तरप्रदेश : मुख्यमंत्री ने जौनपुर व देवरिया की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज यहां अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद जौनपुर तथा देवरिया की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।मुख्यमंत्री जी द्वारा जनपद जौनपुर की लगभग 36 करोड़ 47 लाख रुपए की कुल लागत की 36 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा लगभग 91 करोड़ 70 लाख रुपए की कुल लागत की 44 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।उन्होंने जनपद देवरिया की 28 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।

यह परियोजनाएं लगभग 82 करोड़ 33 लाख रुपए की धनराशि से निर्मित की गई है। उन्होंने 131 परियोजनाओं की आधारशिला भी रखी। इनके निर्माण पर 382करोड़ 84लाख रुपए से अधिक धनराशिव्यय होगी। मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर जनपद जौनपुर तथा देवरिया के विकास से जुड़ी अनेक घोषणाएं भी कीं। उन्होंने कलीचाबाद में गोमती नदी पर पुल के निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि यह पुल राजा यादवेन्द्रदत्त दुबे के नाम पर निर्मित किया जाएगा।

इसके अलावा सिकरारा से शेरवां सड़क का उच्चीकरण करते हुए इसका नामकरण वैज्ञानिक श्री लालजी सिंह के नामपरकिया जाएगा।उन्होंने निषादराज राजकीय बलिका इण्टरकॉलेज की घोषणाभी की है।उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकरारा को 100 बेड का अस्पताल बनाने एवं इसका नामकरण वैज्ञानिक लालजी सिंह के नाम पर करने की घोषणाकी है।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जनपद देवरिया में दिवंगत विधायक जन्मेजय सिंह की स्मृति में एक पार्क का नामकरण किया जाएगा।उन्होंने स्वाधीनता संग्राम सेनानी शहीद रामचन्द्र विद्यार्थी के नाम पर एक संग्रहालय तथा स्वाधीनता संग्राम सेनानी शहीद सोना सोनार के नाम पर गण्डक नदी पर एक पुल का निर्माण कराए जाने की घोषणा भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *