भाजपा की सरकार किसानों की सरकार : धरम लाल कौशिक

0

JOGI EXPRESS

धान खरीदी में कोई संशय की स्थिति नही है

 

रायपुर – भाजपा किसानमोर्चा छत्तीसगढ़  प्रदेश कार्यसमिति की बैठक जांजगीर के उदघाटन सत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि किसानों के धान खरीदी में कोई भ्रम नही है । आज किसान कांग्रेस के लिए केवल  राजनीतिक केंद्र बिंदू है, विपक्षी  लोग कभी भी किसान हित की बात नही करते केवल उन्हें राजनीतिक मोहरा बनाते है, विपक्ष का किसानों के लिए कोई एजेंडा नही है घडियाली आंसू बहा किसानों से धोखा करना ही इनका काम है। किसी  भी मौत को झूठी हमदर्दी जता अपनी राजनीतिक रोटी सेंकते है। कांग्रेस शासन में किसानों से 14 प्रतिशत ब्याज लिया गया किसानों के खेत ,बैल,यहां तक बर्तन तक को नीलामी कर कर्ज वसूली की गई। छत्तीसगढ़ के विकास की दुर्दशा देखना है तो हमें 2000 के पहले को देखना होगा। आज प्रदेश में डॉ रमन ने कितने मेडिकल कालेज दिए,कृषि विज्ञान केंद्र खोले, सड़क, बिजली,पानी का विस्तार अविराम गति से चल रहा है। छत्तीसगढ़ को विकास में देश के अग्रिम पंक्ति में ला खड़ा किया है । 60 वर्षो में छत्तीसगढ़ का दोहन करने वाली कांगेस ने यहां क्या किया | किसानों को सता कर प्रदेश को कमजोर ही करने का काम किया। प्रदेश सरकार की मुखिया डॉ रमन सिंह का हम कार्यसमिति की ओर से अभिनंदन करते है, उन्होंने किसानों को बोनस दिया।

पूनम चन्द्राकर अध्यक्ष  प्रदेश किसान मोर्चा ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि किसानमोर्चा  को 2018 में भाजपा सरकार की विजय को लेकर कोई संशय नही है। हम कमर कस कर तैयार है की छत्तीसगढ़ में भाजपा की सीट 65 प्लस हो, और तीन चौथाई विधायक जीतकर विधानसभा में शान से प्रवेश करें। डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़  के निर्बाध चहुँमुखी विकास यात्रा में प्रदेश के सहभागी बनेंगे।

बैठक को मार्गदर्शन देते प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा जो संगठन ने हमे जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभायें। बैठक में अधिकांश जिलाध्यक्ष उपस्थित है जो । हम किसी न किसी बूथ पर निवास करते है हमारा पहला काम बूथ को मजबूत करना है। एक बूथ संगठन मजबूत, फिर इस बार भाजपा सरकार हम पहले भारतीय जनता पार्टी के सदस्य है फिर किसानमोर्चा के पदाधिकारी हैँ। चुनोती के साथ जब भी हमने कार्य किया तब परिणाम हमारे पक्ष में ही आया। हर बूथ में 10 किसान मित्र बनाये और हमारा बूथ सबसे मजबूत के नारा को बुलंद करें। प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह स्वरूप भरे धान भरा लोटा भेट किया गया। समस्त मोर्चा प्रकोष्ट के प्रभारी रामप्रताप जी ने एवं द्वारिकेश पाण्डेय की टीम  कहा कि जांजगीर जिला अध्यक्ष किसानमोर्चा मेघाराम साहू और उसकी टीम महामंत्री द्वारिकेश पाण्डेय के नेतृत्व में सफल कार्यसमिति बैठक के लिये धन्यवाद। छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है यहां भिन्न भिन्न प्रकार की धान उत्पादन किया जाता है। किसानों को जैविक कृषि को बढ़ावा देने की जरूरत है,उसमें किसानों की आय में भी वृद्धि होगी। किसान आत्मनिर्भरता की ओर तीव्र गति से आगे बढ़ेंगे। छत्तीसगढ़ देश के कृषि क्षेत्र में अपना अहम स्थान बनाये हुये है। भाजपा सरकार का अहम प्रयास है कि  2022 तक किसानों की आय दुगुनी हो जाय। प्रत्येक मंडल में एक हजार भाजपा के नए सदस्य बनाये । जिससे प्रदेश में भाजपा की चौथी सरकार निश्चित हो जायेगी। भाजपा की चुनावी बिगुल बज चुकी है।

अशोक बजाज अपेक्स बैंक अध्यक्ष ने सम्बोधित करते कहा कि जब मुख्यमंत्री डॉ रमन ने बोनस की घोषणा की तो सबसे ज्यादा बोनस जांजगीर परिक्षेत्र को मिला। छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि शासन तंत्र सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र पर ही काम कर रहा है। रहा। छत्तीसगढ़ निर्माण के समय किसानों को 192 करोड़ का ऋण दिया जाता था आज 3104 करोड़ ऋण दिया जा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  डिजिटल इंडिया की व्यवस्थ सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ में अपनाया | गया।कांग्रेस ने बोनस की मांग का सुर बदल दिया और किसानों के सम्मान को घटिया राजनीति का नाम दिया। 1335 सोसायटी में माइक्रो ए टी एम लगाया जायेगा।

 पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा ने अपने उदबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बहुलाभकारी एवम किसानों के हित में है।

 भोजन अवकाश पूर्व किसानमोर्चा कार्यराजनीतिक प्रस्ताव महामंत्री द्वारिकेश पाण्डेय द्वारा लाया गया जिसे समर्थन प्रदेश उपाध्यक्ष भरत वर्मा और महामंत्री भरत सिसोदिया ने  किया। धान के नए समर्थन मूल्य1550 से 1590 रुपये और शासन ने घोषित 300 रुपये प्रति क्विंटल बोनस पर कार्यसमिति ने मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और कृषि मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रति कृतज्ञता प्रेषित किया और सत्ता की भूख से परेशान विपक्षी कांग्रेस की ओछी राजनीति पर घोर निंदा की। धान खरीदी की पारदर्शिता पर कांग्रेस के विरोध पर बिचोलियों को फायदा पहुचाने और किसान विरोध करने वाली पार्टी बताया।

बैठक को रसिक परमार जी दूग्ध संघ अध्यक्ष, नारायण चन्देल पूर्व उपाध्यक्ष छग विधानसभा, कमला पाटले सांसद ,रामखिलावन साहु विधायक ने भी सम्बोधित किया।

बैठक समापन पर छत्तीसगढ़ शासन एवम जांजगीर प्रभारी मंत्री अजय चंद्राकर जी ने कहा कि भारत्तीय जनता पार्टी संगठन आधारित पार्टी है। भाजपा सरकार के पहले किसानों की दशा दिशा क्या थी , आज भाजपा सरकार में किसानों की दशा दिशा क्या है, ये सब जनता के सामने है। राजनीतिक लोग कई राज्यो में सर्वहारा की बात करते है पर वहां भी किसानों को  कर्जमाफी नही मिली। पूर्व कांग्रेस सरकार में हर साल किसानों से अपमानित तरीके से कर्ज वसूली की जाती थी आज कोई नही कह सकता है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के प्रति अपनी मनमानी की हो। फिर भी विपक्ष आज मौत को किसानों से जोड़ कर देखती है। बिजली से वंचित किसानों को सौर सुजला में निम्नतर कीमत पर सोलर पंप वितरण की व्यवस्था है। बोनस 2100 करोड़ रुपये की विशाल राशि किसानों को दी गयी। आगे भी बोनस वितरण किया जाना है। पूर्व में धान की कीमत और खरीदी व्यवस्था क्या थी यह सब जनता और किसान के सामने है।छत्तीसगढ़ में पांचवा मतस्य विश्वविद्यालय है। गोधन पर राष्ट्रीय शोध जारी है। सुदूर अंचलो में आसानी से उज्जवला योजना के अंतर्गत गैस सिलिंडर वितरण किया जा रहा। सभा संचालन द्वारिकेश पाण्डेय महामंत्री, समापन भरत सिसोदिया, और आभार प्रदर्शन युधिस्ठिर चंद्राकर ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से भरत वर्मा, गौरीशंकर श्रीवास, दीपक पाण्डेय, अजय साहू, मेघाराम साहू, व्यासनारायन साहू, संजीव चंद्राकर,  मूलचंद साहू, वीरेंद्र साहू, रत्नेश चंद्राकर,  मूलचंद लोधी,दिनेश मिश्रा, दयाराम जैन, प्रदीप देवांगन, सोमनाथ भास्कर, सुमित जायसवाल, प्रकाश केशरवानी, पदमिनी ओगरे, सबिता तिवारी, जमुना रात्रे, विद्या सिदार, सन्तोष अग्रवाल, नरेंद्र कौशिक आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed