मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में सुरक्षा, कानून और व्यवस्था की स्थिति, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा

0

रायपुर, 13 सितम्बर 2020/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश के नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा, कानून और व्यवस्था की स्थिति, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की।

बैठक में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा, मुख्य सचिव श्री आर.पी. मण्डल, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी, विशेष पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, विशेष पुलिस महानिदेशक सी.आर.पी.एफ. श्री कुलदीप सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बी.एस.एफ. श्री थाऊजेन्ट,
पुलिस महानिरीक्षक बस्तर श्री पी. सुन्दरराज, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग श्री विवेकानंद सिन्हा,
पुलिस महानिरीक्षक सी.आर.पी.एफ. श्री प्रकाश, उप पुलिस महानिरीक्षक आई.टी.बी.पी. श्री छोटेराम जाट उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed