मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार केंद्र सरकार को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के हक अधिकार की मांग करते है तो भाजपा नेताओं के पेट में दर्द क्यों होता है?धनंजय सिंह ठाकुर

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र लिखने से दुखी होने के बजाए भाजपा के नेता सांसद खुद आगे बढ़कर केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के साथ किये जा रहे भेदभाव का विरोध क्यों नहीं करते?

15 साल तक रमन भाजपा ने छत्तीसगढ़ के विकास को बाधित किया विपक्ष में बैठने के बाद भी है वही चरित्र

रायपुर /5 सितंबर 2020/ प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ के ढाई करोड़ जनता के हित हक अधिकार के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखकर मांग करती है तो भाजपा नेताओं के पेट में दर्द क्यों होता है? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पत्र लिखने से भाजपा को तकलीफ हो रही है तो भाजपा के नेता सांसद खुद आगे बढ़कर केंद्र सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के साथ किये जा रहे भेदभाव का विरोध क्यो नही करते? जीएसटी की क्षतिपूर्ति राशि के लिए जनता के पक्ष में खड़े क्यो नही होते? केंद्र सरकार के द्वारा राज्य सरकार को जीएसटी की क्षतिपूर्ति राशि के लिए कर्ज लेने की दी गई सलाह का विरोध क्यो नही करते?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन भाजपा ने सत्ता में रहते 15 साल तक छत्तीसगढ़ के विकास को बाधित करने का काम किया विपक्ष में बैठने के बाद भी इनका चरित्र वही है। रमन भाजपा के कमीशन खोरी भ्रष्टाचार के चलते छत्तीसगढ़ को भारी नुकसान हुआ है। रमन सरकार में छत्तीसगढ़ में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वालो की संख्या में बढोत्तरी हुई2003 में जहाँ 18से 19 प्रतिशत थी वो 15 साल में बढ़कर 39 प्रतिशत तक पहुंच गया। छत्तीसगढ़ से 7लाख मजदूर रोजी रोजगार के तलाश में पलायन करने मजबूर हुए। 21 लाख फर्जी राशन कार्ड के जरिए नान घोटाला किया गया।गरीबों के निवाले को छीनने का काम किया गया।बेरोजगारी बढ़ी, शिक्षा का स्तर गिरा,3000 से अधिक स्कूल स्कूल बंद,स्वास्थ्य सुविधाएं लचर हुई, कुपोषण एनीमिया के पीड़ितों की संख्या में वृद्धि हुई। दक्षिण बस्तर के तीन विकास खंडों तक सीमित नक्सलवाद 14 जिल तक फैल गया। 90हजार एकड़ आदिवासियों की जमीन छीन ली गई। बेकसूर आदिवासियों को जेल में बंद कर दिया गया। छत्तीसगढ़ के खजाने पर 41 हजार करोड़ का कर्ज भार रमन भाजपा की सरकार में चढ़ गया। किसानों की आत्महत्या की घटनाएं उनके उपज का सही दाम नहीं मिलना वन संपदा एवं खनिज संपदा का दोहन, वनोपज की खरीदी में हेराफेरी तेंदूपत्ता के खरीदी एवं चरणपादुका वितरण में हेराफेरी का काम रमन भाजपा की सरकार के दौरान हुआ।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार छत्तीसगढ़ की ढाई करोड़ जनता के हित में काम कर रही है तो निरंतर मोदी भाजपा की सरकार उस पर अवरोध उत्पन्न कर रही है। छत्तीसगढ़ के विकास को बाधित करने का षड्यंत्र किया जा रहा है।केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ के हक अधिकार के जीएसटी की क्षतिपूर्ति की राशि नहीं दे रही है।किसानों के धान खरीदी में भी अड़ंगा लगाने का काम किया गया था और भाजपा के नेता सांसद और विधायक छत्तीसगढ़ के साथ हो रहे अन्याय कुठाराघात भेदभाव पर मौन है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की छत्तीसगढ़ ने भाजपा को 9 सांसद दिए हैं लेकिन भाजपा सांसदों ने जनता के साथ विश्वासघात किया है।छत्तीसगढ़ के मामले में हमेशा भाजपा सांसदों का रवैया छत्तीसगढ़ विरोधी रहा है। छत्तीसगढ़ के जनता ने जिन भाजपा सांसदों को अपना प्रतिनिधि चुना है वो तो छत्तीसगढ़ के जनप्रतिनिधि होने के दायित्व को पूरा ही नहीं कर पा रहे हैं ऐसे सांसदों को जनता सबक सिखाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *