भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

0

सोनिया राहुल कांग्रेस के सर्वमान्य नेता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पत्र लिखकर कार्यकर्ताओं की भावना से कराया अवगत

रमन सिंह के चापलूसी और चाटुकारिता से प्रदेश अध्यक्ष बने हैं विष्णु देव साय,कार्यकर्ता नही कर रहे है पसंद

रायपुर /24 अगस्त 2020 /भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सिंह चापलूसी और चाटुकारिता रहमोकरम से प्रदेश अध्यक्ष का पद हथियाने वाले विष्णु देव साय को भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही पसंद नहीं कर रहे हैं विष्णु देव साय पहले अपने गिरेबान में झांक कर देखें क्यो उनके ही पार्टी से जुड़े लोग उनको तवज्जो नही दे रहे है। सोनिया गांधी जी कांग्रेस के सर्वमान्य नेता है कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता सोनिया गांधी जी राहुल गांधी जी के साथ कदम से कदम मिलाकर केंद्र की मोदी भाजपा की जनविरोधी नीतियों वाली सरकार के खिलाफ जनता की लड़ाई लड़ रही हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम जी ने प्रदेश के लाखो कार्यकर्ताओं के सोनिया जी राहुल जी के प्रति आस्था निष्ठा समपर्ण भाव को पत्रों के माध्यम से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी जी को अवगत कराएं हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा की प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष
विष्णुदेव साय जिसे भाजपा के बड़े नेता और कार्यकर्ता ही पसंद नहीं कर रहे हैं कई मौकों पर भाजपा के बड़े नेता विष्णुदेव साय के नेतृत्व पर भी सवाल उठा चुके हैं। आखिर भाजपा के कार्यकर्ता रमन सिंह का गाय किसको कहते है जगजाहिर है?
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी जी राहुल गांधी जी मोदी भाजपा की मनमानी जनविरोधी नीति के खिलाफ निडरता से देशभर में आवाज उठाने वाले नेता है भाजपा मोदी सरकार के बीते 6 साल की विफलताओं बढ़ती बेरोजगारी महंगाई बिकती सरकारी कंपनियां गिरती अर्थव्यवस्था सहित अनेक विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए कांग्रेस नेताओं पर टीका टिप्पणी कर रहे हैं भाजपा को इस बात का ज्ञात हो चुका है कि केंद्र की मोदी भाजपा की सरकार ने आम जनता से जो वादा किया था आम जनता को जो सुनहरे सपने दिखाए थे उसको पूरा करने में असफल हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *