अंतिम व्यक्ति को अधिकार का नारा लगाने वाली भाजपा में अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओ की नही है सुनवाई -कांग्रेस

0

भाजपा जिला अध्यक्षों की नियुक्ति पर मचे बवाल पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

रमन सिंह सौदान सिंह ने सरकारीतंत्र का दुरुपयोग कर 15 साल तक कार्यकर्ताओं के आवाज को दबाया कुचला

सत्ता जाते ही भाजपा  कार्यकर्ताओ का आक्रोश ज्वालमुखी बनकर फूटा

रायपुर/22अगस्त 2020/भाजपा संगठन में जिला अध्यक्ष और संगठन के पदों पर नियुक्ति को लेकर मची बवाल पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि अनुशासन का ढोल पीटने वाली भाजपा का पोल सत्ता जाते ही खुल गया है।भाजपा में गुटबाजी चरम सीमा पर है15 साल तक सत्ता सुख भोग चुके भाजपा नेता और कार्यकर्ता एक दूसरे को देखकर आंख तरेरे रहे हैं।दूसरी ओर संघ समर्थित नेता और भाजपा के गैरसंघी नेताओं के बीच जिला अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष के पदों पर अपने समर्थकों को बैठाने संघर्ष हो रहा है। गैर संघी नेताओंं को भाजपा में संघ की दखलअंदाजी नागवार गुजर रही। गैरसंघी नेता वो है जो संघ या संघ के अनुवांशिक संगठनों से नहीं बल्कि सीधा भाजपा से जुड़े हुए हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता भाई साहब वाद से त्रस्त परेशान हैं और भाई साहब वाद से छुटकारा पाना चाहते हैं।भाजपा में लोकतंत्र नही भाई साहब का तंत्र हावी है। भाई साहब जो कहा वही सही की नीति में  भाजपा  में पदों का बंटवारा होता रहा है।अंतिम व्यक्ति को अधिकार देने की नारा लगाने वाली भाजपा में ही अंतिम पंक्ति की कार्यकर्ताओ की कोई सुनवाई नही है।भाजपा में कार्यकर्ताओ को राय प्रगट करने और असहमति व्यक्त करने के अधिकारों से वंचित रखा जा रहा है। रमन सिंह सौदान सिंह ने 15 साल तक  सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर भाजपा के कार्यकर्ताओं के आवाज को दबाया कुचला जिसका ही दुष्परिणाम है सत्ता जाते ही कार्यकर्ताओं के मन मे भाजपा के मठाधीश नेताओं के खिलाफ जो गुबार था  आक्रोश था अब ज्वालामुखी बनकर फटा है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा संगठन में गुटबाजी सिर्फ छत्तीसगढ़ में ही है ऐसा नही  है केंद्रीय स्तर पर भी भाजपा नेताओं का गुस्सा पनप रहा है जिसे मोदी सरकार सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर दबा रही है जिससे भाजपा के बड़े नेता कार्यकर्ता भयभीत डरे सहमे हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed