मुख्यमंत्री ने दी सौगात: अंजोरा में हाई स्कूल भवन के लिए एक करोड़ रूपए तत्काल मंजूर

0

JOGI EXPRESS

रायपुर, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव जिले के ग्राम अंजोरा में आयोजित कार्यक्रम में वहां के हाई स्कूल भवन निर्माण के लिए एक करोड़ रूपए तत्काल मंजूर करने की घोषणा की। उन्होंने वहां और भी कई निर्माण कार्यो की स्वीकृति प्रदान करने का ऐलान किया। डॉ. सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत अंजोरा के अंतर्गत  विगत लगभग नौ साल में 5 करोड 7़0 लाख रूपए के निर्माण कार्य हुए हैं। छŸाीसगढ़ सरकार ने सभी वर्गों के हितों के लिए योजनाएं तैयार की है। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ हर नागरिक उठा सकता है। पहले इसमें इलाज के लिए 30 हजार रूपए तक राशि की मदद की जाती थी, अब यह राशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सबके घर बिजली की सहज उपलब्धता कराने सौभाग्य योजना आरंभ की है। वर्ष 2018 तक हर घर रौशन हो जायेगा। उन्होंने नोनी सुरक्षा योजना के बारे में भी ग्रामीणों को बतााया। डॉ. सिंह ने कहा – इस योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवारों में बिटिया के जन्म होने पर 5 हजार रूपए शासन द्वारा दिये जाते है। बेटी के 18 वर्ष की आयु होने पर उसके खाते में एक लाख रूपए हो जाएंगे। इस योजना का लाभ सभी बीपीएल परिवारों को उठाना चाहिए। उन्होंने ग्रामीणों से स्वच्छता अभियान के संबंध में भी बात की। नागरिक आपूर्ति निगम के पूर्व अध्यक्ष श्री लीलाराम भोजवानी और स्थानीय सरपंच श्री शैलेष साहू ने भी लोगों को संबोधित किया। कलेक्टर श्री भीम सिंह ने मुख्यमंत्री को अंजोरा के आस-पास क्षेत्र में चल रही विकास गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शोभा सोनी, राजगामी संपदा न्यास के पूर्व अध्यक्ष श्री संतोष अग्रवाल, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल जिले के प्रभारी सचिव श्री एम.के. त्यागी और अन्य अनेक जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed