तीन वरिष्ठ अधिकारी अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत

0

JOGI EXPRESS

 रायपुर, राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 1987 बैच के तीन वरिष्ठ अधिकारियों को 30 वर्ष की सेवा पूर्ण कर लेने पर प्रमुख सचिव से अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थ किया है। इनमें सर्वश्री बी.व्ही.आर. सुब्रमण्यम, सी.के. खेतान तथा आर.पी. मंडल शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने आज यहां मंत्रालय (महानदी भवन) से इस आशय का आदेश जारी किया। आदेश के अनुसार गृह, जेल, तथा परिवहन विभाग के प्रमुख
सचिव और परिवहन आयुक्त (अतिरिक्त प्रभार) श्री सुब्रमण्यम को इन्हीं विभागों के अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक श्री खेतान को वन विभाग में अपर मुख्य सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। वन विभाग के प्रमुख सचिव और श्रम विभाग के प्रमुख सचिव (अतिरिक्त प्रभार) श्री आर.पी. मंडल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें महानिदेशक ठाकुर प्यारे लाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान (एस.आई.आर.डी.) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed