मुख्यंत्री भूपेश बघेल की सरकार रख रही हर नागरिक का ध्यान: विकास उपाध्याय

0

शासकीय आयुर्वेदिक कालेज में अब कोरोना का होगा उपचार
नागरिकों की सुविधा व बेहतर उपचार के लिए अस्पताल किया गया 300 अतिरिक्त बिस्तरों की व्यवस्था
*राज्य सरकार कंटेनमेंट जोन में फंसे परिवारों तक पहुँच रहा राशन *

रायपुर। राज्य की भूपेश बघेल सरकार ने कोरोना संक्रमण से निपटने हर संभव प्रयास शुरू कर दिया है। इसी क्रम में शासकीय आयुर्वेदिक कालेज को भी अपेडेट करते हुए इसे कोरोना संक्रमण के उपचार के लिए मान्य कर दिया है। रायपुर पश्चिम के विधायक व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से मिलकर इस संबंध में चर्चा की थी कि एम्स में मरीजांे की लगातार बढ़ रही संख्या को देखते हुए आयुर्वेदिक कालेज में भी कोरोना उपचार के लिए व्यवस्था की जाए इससे आम नागरिकों को काफी सहुलियत हो जाएगी। इसके बाद राज्य सरकार ने आयुर्वेदिक कालेज को भी अब कोरोना उपचार के लिए मान्य कर दिया है। यहां उपचार के लिए जरूरी सभी संसाधन आदि भी मुहैया करा दिया गया है। राज्य सरकार की मंशानुरूप अब कंटेनमेंट जोन में फंसे जरूरतमंद परिवारों तक राशन भी पहंुचाया जा रहा है। रायपुर पश्चिम के विधायक व संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय ने आज नगर निगम आयुक्त सौरभ कुमार व जोन कमियनर चंदन शर्मा के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
रायपुर पश्चिम के विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज आयुर्वेदिक कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर अस्पताल में तत्काल 300 अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कराई। शासकीय आयुर्वेदिक कालेज में अब कोरोना मरीजों के उपचार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। विधायक श्री उपाध्याय ने अस्पताल प्रबंधन से अस्पताल में उपलब्ध सभी संसाधनो की जानकारी ली तथा भावी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। अस्पताल में इस समय मरीजों के लिए सीसीटीवी कैमरा, प्रत्येक वार्ड में मरीजों की स्थिति पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा मरीजों के लिए प्रत्येक वार्ड में विशेष माइक की व्यवस्था की गई है जहां से वे आपातकाल या अन्य जरूरत होने पर तत्काल चिकित्सक से बातचीत कर सकते है। मुख्यमं़त्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप कंटेनमेंट जोन में फंसे जरूरतमंद परिवारों तक अब राशन भी पहंुचाया जा रहा है। विधायक व संसदीय सचिव श्री उपाध्याय अस्पताल से निकलकर सीधे राशन वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करने चिरहुलडीह वार्ड अंतर्गत बसदेवपारा, रामकुंड पहुंचे और यहां कंटेनमेंट जोन में फंसे जरूरतमंद परिवारों के मध्य सूखा राशन का वितरण कराया।
इस दौरान पार्षद दीपक जायसवाल, वार्ड अध्यक्ष योगेश तिवारी, ब्रजेश सतपथी, संदीप तिवारी, वेदप्रकाश कुशवाहा, विनोद कश्यप आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *