पिछले 6 सालों में केंद्र की भाजपा सरकार खुद को एक तानाशाही सरकार साबित कर लोकतंत्र को नष्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी – फूलोदेवी नेताम

0

असफल नेतृत्व के कारण दो दिन से भारत कोरोना मृत्यु के मामले में विश्व मे पहले पायदान पर

रायपुर/29 जुलाई 2020।विधायक खरीदने से लेकर मजदूरों से टिकट लेने वाले भाजपा कोरोना काल में झूठ बोलने वाली भाजपा सत्ता के लालच में सत्ता में बने रहने के लिये लोकतंत्र की हत्या कर रही है। राज्य सभा सांसद एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने कहा कि भारत का संविधान लोकतांत्रिक है यहाँ की सरकारें जनता द्वारा चुनकर आती है। षड्यंत्र के तहत मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सरकार गिरा कर भाजपा के मुख्यमंत्री बन गये। वैसे ही षड्यंत्र राजस्थान में भी कर रहे है। राजस्थान में जनता द्वारा चुनी हुई सरकार को गिराने की कोशिश में केंद्र सरकार।भाजपा का घिनौना चेहरा फिर हुआ बेनकाब। केंद्र सरकार के द्वारा अप‌नी मर्यादा को ना लांघते हुए जनता की इच्छाओं एवं भावनाओं का आदर करना चाहिए ।

फूलोदेवी नेताम ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा लोकतंत्र को कुचला जा रहा है। लोकतांत्रिक व्यस्था में सरकारें बदलती रहती है। लेकिन संविधान की रक्षा करना एवं संविधान के अनुसार कार्य करना केंद्र सरकार का कर्तव्य होता है।

फूलो देवी नेताम ने कहा कि असफल नेतृत्व के कारण देश मे कोरोना के मरीजों की संख्या लगभग 16 लाख हो गये हैं अौर भारतीय जनता पार्टी के नेता विधायक खरीदी बिक्री में लगे है। भाजपा जब यह तब कर रही है जब पूरा देश कोरोना महामारी के चपेट मे है। 1947 के बाद भारत सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। गरीब के घर राशन नहीं है , जेब में पैसे नहीं है, भुखे मरने के कगार मे उसकी मौत पर भी भारतीय जनता पार्टी राजनीति कर रहे है। दो दिन से भारत कोरोना मृत्यु के मामले में विश्व में पहले पायदान पर है।

फूलोदेवी नेताम ने कहा कि भारत में बेरोजगारी, महंगाई एवं आर्थिक तंगी से जब लोग मर रहे है तब भारतीय जनता पार्टी की सरकार 72000 स्क्रीन लगा कर प्रचार प्रसार में लगे हुए है। इतिहास गवाह है कि भाजपा नेताओं ने हमेशा जरूरत बढ़ने पर हमेशा पीठ दिखाई है। पिछले छै: सालों में भाजपा ने खुद को एक तानाशाही सरकार साबित कर लोकतंत्र को नष्ट करने में कोई कसर नही छोड़े है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed