भारत और इंडोनेशिया के बीच रक्षामंत्री संवाद आयोजित किया गया

0

नई दिल्ली : भारत और इंडोनेशिया के बीच आज नई दिल्‍ली में रक्षामंत्री संवाद आयोजित किया गया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व किया जबकि इंडोनेशिया के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व वहां के रक्षा मंत्री जनरल प्राबोवो सुब‍ियांतो ने किया। यह संवाद दोनों समुद्री पडोसी देशों के आपसी संबंधों को सुदृढ करने के लिए आयोजित किया गया।

संवाद के दौरान श्री सिंह ने दोहराया कि दोनों देशों के बीच आपसी हित के संवाद का लम्‍बा इतिहास है। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संवाद, आर्थिक, व्‍यापारिक संबंध और सांस्‍कृतिक तथा आम जनता के संपर्क की परंपरा रही है।

श्री सिंह ने सेना के सेना से संपर्क पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि हाल ही के वर्षों में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ा है। यह दोनों देशों के बीच व्‍यापक रणनीतिक भागीदारी के अनुरूप है। दोनों मंत्रियों ने आपसी समझ से तय किए गए क्षेत्रों में द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और सुदृढ करने पर सहमति जतायी।

दोनों देशों ने रक्षा उद्योग और रक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं की पहचान की है। दोनों म‍ंत्रियों ने इन क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने और बातचीत को अगले स्‍तर तक ले जाने की प्रतिबद्धता व्‍यक्‍त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *