देश ही नहीं पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन के उत्पादन में सक्षम है भारत: बिल गेट्स

0

नई दिल्ली। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने एक बार फिर भारत की तारीफ की है। दुनिया भर में कोरोना वैक्सीन को लेकर जारी जद्दोजहद के बीच बिल गेट्स ने कहा है कि भारत का फार्मास्यूटिकल उद्योग न केवल अपने देश के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए कोरोना वैक्सीन का उत्पादन करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि भारत में कोरोना वैक्सीन को बनाने में मदद करने के लिए भारतीय फार्मा कंपनियां काफी महत्वपूर्ण काम कर रही हैं।

डिस्कवरी प्लस पर गुरुवार शाम को प्रीमियर होने वाली एक डॉक्यूमेंट्री ‘COVID-19: India’s War Against The Virus’ में गेट्स ने कहा है कि भारत को अपने विशाल आकार और शहरों में बहुत अधिक जनसंख्या घनत्व के कारण स्वास्थ्य संकट के कारण एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। भारत के फार्मा उद्योग की ताकत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत में बहुत अधिक क्षमता है। भारत के पास कई दवा और वैक्सीन कंपनियां हैं, जो पूरी दुनिया के लिए विशाल आपूर्तिकर्ता हैं। हम सभी जानते हैं कि भारत में दुनिया के मुकाबले कही अधिक वैक्सीन बनाई जाती है। सीरम इंस्टीट्यूट इसमें सबसे बड़ा है।

(साभार : jagan.com)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *