भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया

0

विष्णु देव साय के आरोप पर कांग्रेस का तंजः उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कोरोना महामारी रोकने में मोदी सरकार विफल, राज्य सरकार पर आरोप लगाकर भाजपा जिम्मेदारी से बच नहीं सकती

मोदी भाजपा के ट्रंप के खातिरदारी के चलते देश के कोने कोने तक पहुंचा कोरोना विष्णु देव साय अहमदाबाद की तस्वीर देख ले 

कोरोना महामारी से देश में सात लाख से अधिक प्रभावित एवं 20 हजार से अधिक की हुई मौत के लिए मोदी भाजपा की सरकार जिम्मेदार

रायपुर/08 जुलाई 2020। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय मोदी सरकार के कोरोना महामारी को लेकर हुई बड़ी चूक की जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है। मोदी भाजपा सरकार के लापरवाही के चलते देश के एक अरब तेंतीस करोड़ जनता की जान पर शामत आई है। देश की 12 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है। सात लाख से अधिक महामारी के संक्रमित अब तक पाए जा चुके हैं। 20 हजार से अधिक लोगो की मौत कोरेना महामारी की चपेट में आने के कारण हुई है। महामारी के कारण उत्पन्न संकटकालीन परिस्थितियों से भयभीत प्रवासी मजदूरों के घर वापसी के प्रयास में भूख प्यास और दुर्घटनाओं के शिकार होने से 700 से अधिक मजदूरों की अकाल मृत्यु हुई है। कोरोना महामारी के कारण हुई लॉकडाउन से मजदूर किसान व्यापारी छात्र कामकाजी महिलाएं छोटे मझोले उद्योगपति ट्रांसपोर्टर रिक्शा चालक पान ठेला वाला ऑटो चालक सहित सभी वर्ग हताश और परेशान है। रोजी रोटी के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। इस सब के लिए अगर कोई जिम्मेदार है तो केंद्र के मोदी भाजपा की सरकार जिम्मेदार है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को जनता को बताना चाहिए देश मे विदेशी बीमारी कोरोना महामारी आखिर आया कहाँ से? मोदी भाजपा के ट्रंप की खातिरदारी के चलते कोरोना देश के कोने-कोने तक पहुंचा है। कोरोना महामारी को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रोका जा सकता था उसको रोकने मोदी सरकार ने उपाय क्यो नही किया? मोदी सरकार के मनमानी हठधर्मिता नासमझी के चलते आज हर वर्ग परेशान और हताश है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय राजनीति करने के महामारी का सहारा ना ले बल्कि महामारी रोकने में नाकाम मोदी सरकार की नाकामी की जिम्मेदार ले। विष्णु देव साय बताये छत्तीसगढ़ में महामारी नियंत्रित करने किये जा रहा है। उपायों में भाजपा सांसदों नेताओं की क्या भूमिका है? प्रवासी मजदूरों के रोजी रोजगार को लेकर भाजपा बड़ी-बड़ी बात करती है पर मजदूरों के नाम से शुरू किए गये प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में छत्तीसगढ़ को दूर क्यो रखा गया? छत्तीसगढ़ के साथ मोदी सरकार द्वारा निरन्तर किये जा भेदभाव पर भाजपा के सांसदों मौन क्यो है? पीएमकेयर फंड में छत्तीसगढ़ के उद्योगों से जबरदस्ती पैसा जमा कराया गया और उसका लाभ छत्तीसगढ़ को नहीं मिला। भाजपा सांसद पीएमकेयर फंड में जमा छत्तीसगढ़ के हक को दिलाने क्या कर रहे हैं? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के द्वारा महामारी के कारण बंद पड़ी आर्थिक गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालन करने के लिए केंद्र सरकार से 30 हजार करोड़ का राहत पैकेज मांगा गया है। भाजपा के सांसद उक्त राहत पैकेज को दिलाने में क्या भूमिका निभा रहे हैं? भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय महामारी के विषय में राजनीति करने के बजाय महामारी नियंत्रित किए जा रहे उपायों पर सहयोग करे। विपक्षी दल के एक जिम्मेदार नेता होने का दायित्व का निर्वहन करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed