कोटा से हीरापुर मार्ग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज और अंडरब्रिज निर्माण कार्य का विधायक ने किया निरीक्षण

0

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विधायक महोदय प्रस्तावित क्षेत्र में जाकर वस्तुस्थिति से हुए अवगत

जनता के सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा ओवरब्रिज और अंडरब्रिज का निर्माण – विकास उपाध्याय

04 जुलाई / रायपुर, रायपुर पश्चिम विधानसभा के कोटा से हीरापुर मार्ग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण और भवानी नगर कोटा से सीता नगर पर प्रस्तावित अंडरब्रिज निर्माण कार्य का आज क्षेत्रीय विधायक श्री विकास उपाध्याय ने निरीक्षण किया। बजट में प्रस्तावित उरकुरा-सरोना बायपास रेल लाईन पर स्थित कोटा से हीरापुर मार्ग पर रेल्वे ओवरब्रिज और इसी रेल रूट पर ही भवानी नगर से सीता नगर पर अंडरब्रिज के कार्य का विधायक महोदय ने प्रस्तावित जगह पर जाकर वस्तुस्थिति से अवगत हुए। ब्रिज निर्माण से संबंधित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ विधायक महोदय ने कार्यक्षेत्र में जाकर निर्माण से संबंधित जानकारी ली और अधिकारियों को जल्द से जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु आदेशित भी किया। विधायक महोदय ने बताया कि रायपुर पश्चिम विधानसभा के भवानी नगर कोटा से सीता नगर जाने के लिए अंडरब्रिज निर्माण हो जाने से क्षेत्रीय जनता को सुविधा मिलेगी और जिन्हें अभी सीता नगर जाने के लिए गोगांव से होकर जाना पड़ता हैं वे इस अंडरब्रिज के बन जाने से सीधे सीतानगर जा सकेंगे, जनता के सुविधा हेतु बनने वाले इस अंडरब्रिज से जनता का समय बचेगा साथ ही उनके ईंधन में खर्च होने वाली राशि भी बचेगी। साथ ही कोटा से हीरापुर मार्ग पर निर्मित होने वाले ओवरब्रिज से भी क्षेत्रीय जनता भी लगने वाले जाम से बचेंगे और निर्धारित समय पर अपने गंतव्य को पहुंच सकेंगे। आज के इस निरीक्षण के दौरान विधायक श्री विकास उपाध्याय जी के साथ क्षेत्रीय पार्षद श्रीकुमार मेनन,पार्षद प्रकाश जगत और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एस.वी. पड़ेगावंकर,कार्यपालन अभियंता एस. के.पाण्डे,अनुविभागीय उपअभियंता प्रमोद शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *