भाजपा कर रही है सरकारी मशीनरी और पुलिस का दुरूपयोग : टी एस सिंह देव

0

JOGI EXPRES 

गुढ़ियारी की घटना ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और शहर जिला अध्यक्ष विकास उपाध्याय के उपर मामला दर्ज किये जाने पर नेता प्रतिपक्ष ने दी  तीखी प्रतिक्रिया

रायपुर– गुढि़यारी की घटना को बिलो द बेल्ट वार नहीं करने के मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस.सिंहदेव ने एक बयान में कहा कि बिलो द बेल्ट वार कौन करता है इसका सबसे बड़ा उदाहरण झीरम घाटी की घटना है। छत्तीसगढ़ में विपक्षी दल के कार्यक्रम में राष्ट्रीय नेताओं पर पथराव की घटना इसका एक और जीता जागता उदाहरण है। रात तक इस मामले को भाजपाईयों की रिपोर्ट में अज्ञात आरोपियों का नाम होने की बात मीडिया को बताई गयी और आधी रात के बाद किसके इशारे पर इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और शहर जिला अध्यक्ष विकास उपाध्याय पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया, यह स्पष्ट किया जाना चाहिये। रमन सिंह के द्वारा छत्तीसगढ़ में राजनीति के गिरते स्तर पर व्यक्त की गयी चिंता को कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस.सिंहदेव ने कहा कि लगातार भाजपा सरकार द्वारा दमन चक्र चलाकर विपक्ष की आवाज के साथ-साथ मजदूर, किसान, युवा, छात्र, महिला, अनुसूचित जनजाति की आवाज कुचलने की साजिशे की जा रही है। गुढि़यारी में पुलिस के संरक्षण में भाजपा नेताओं और असामाजिक तत्वों द्वारा प्रयोजित हिंसा की गयी। जिसके निशाने पर अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे पी.एल.पुनिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ0 चरणदास महंत, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल थे। राजनीति के गिरते स्तर पर टिप्पणी करने के पहले रमन सिंह यदि हमला करने के लिये जिम्मेदार मंत्री पर कार्यवाही करते तो बेहतर होता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और शहर जिला अध्यक्ष विकास उपाध्याय पर केस क्यों दर्ज किया गया ? रामदास कुर्रे तीन घंटे तक रिपोर्ट लिखाने बैठे रहे। अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया मामला आधी रात को पुलिस द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल ओर शहर जिला अध्यक्ष विकास उपाध्याय के खिलाफ मामले में बदल गये। ऐसे आरोप है कि सीधे उच्चतम स्तर के निर्देश पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और शहर जिला अध्यक्ष विकास उपाध्याय पर रिपोर्ट दर्ज की गयी। मंत्री कार्यालय की छत से हमला किया गया। बस में गिरफ्तार करने रखे गये भाजपा के लोगों को छोड़ा गया । कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और शहर जिला अध्यक्ष विकास उपाध्याय पर आपराधिक मामला दर्ज कर बदले की भावना से काम कर रही है भाजपा सरकार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल लगता है रमन सिंह के निशाने पर हैं। शहर जिला अध्यक्ष विकास उपाध्याय पर किसने हमला करवाया है ? गुढि़यारी की घटना से स्पष्ट है । प्रदेश में जिस तरह का राज काज चल रहा है यह प्रमाण है कि रमन सिंह और भाजपा किस तरह काम कर रहे है। विरोध की स्वर का जिस तरह गला घोटा जाता है, सरकारी मशीनरी का, पुलिस का, धन बल का, सत्ता के दुरूपयोग का जीताजागता सबूत है। पद्रेश में भाजपा की राजनीति की यह मिशाल है। भाजपा के दमन को जिसने बर्दाश्त नहीं किया, जो आवाज उठायेगा उसकी आवाज को कुचल दिया जायेगा। कांग्रेस इसका प्रतिरोध करना अपना कर्तव्य मानती है। कांग्रेस इसे सिर्फ गुढि़यारी की नहीं मानती है। –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *