टोनाटार में अप्रवासी मजदूरो ने रोपे 75 पौधे

0

अर्जुनी :- देश के विभिन्न राज्यो से अपने घर लौटने वाले अप्रवासी मजदूरो को कोरोटाइन सेंटर पर रखा गया है। ग्राम पंचायत टोनाटार की शहीद वीर धनंजय वर्मा शासकीय हाइ स्कूल में रखे गए 52 मजदूरो ने जनपद सदस्य चन्द्र प्रकाश साहू के आव्हान पर 75 पौधों का रोपण किया गया l इस कार्य को करते हुए मजदूर काफी प्रश्ननचित नजर आ रहे थे।
जनपद सदस्य चंद्रप्रकास साहू ने बताया की अप्रवासी मजदूरो ने स्कूल प्रांगण पर एक पुनीत कार्य किया है जो नि संदेह रूप से बधाई के पात्र है। आज का ये पौधा निश्चित रूप से फलदायीं वृक्ष बनकर हम सब के लिए बहुत काम आएगा। चंद्रप्रकाश साहू ने ग्रामीण जनता से भी पर्यावरण की दृस्टि से वृक्षारोपण करने का आव्हान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *