रमन सिंह से प्रदेश का सुशासन देखा नही जा रहा -कांग्रेस

0

रमन सिंह बताये मोदी सरकार ने कोरोना संकट में मजदूरों, गरीबो, मध्यम वर्ग के लिए क्या किया ?

मनरेगा के काम और राजीव न्याय योजना में किसानों की मदद राज्य की बड़ी आबादी के लिए संजीवनी साबित

रायपुर/17 जून 2020। रमन सिंह को राज्य की प्रगति और सुशासन देखा नही जा रहा इसलिए लगातार गलत बयानी कर भ्रम फैलाने की कोशिश में लगे रहते है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के सदस्य और प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भूपेश सरकार को कोसने के बजाय रमन सिंह बताये कोरोना संकट में मोदी सरकार ने गरीबो मजदूरों और मध्यम वर्ग के लिए क्या किया? लोगो को आज मोदी और रमन के लक्षदार भाषणों की नही ठोस राहत की जरूरत है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा मनरेगा के खोले गए काम और राजीव गांधी न्याय योजना के माध्यम से किसानों को दी गयी मद्द राज्य की बड़ी आबादी के लिए संजीवनी साबित हुए हैं।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कोरोना संकट के समय राज्य की कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किये गये बेहतर आपदा प्रबन्धन और मोदी सरकार के असहयोग के बावजूद लगभग तीन लाख से अधिक मजदूरों की घर वापसी से रमन और भाजपा बौखला गए है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रेन, बस और विमान से मजदूरों की वापसी की व्यवस्था करवा कर अपनी सरकार की संवेदनशीलता का परिचय दिया है। 

 प्रदेश की जनता ने देखा है कि भाजपा और उसकी केंद्र सरकार ने मजदूरों की वापसी में तमाम तरीके की अड़चने पैदा की गई। ट्रेन का एडवांस किराया जमा करने के बावजूद छत्तीसगढ़ के मजदूरों के लिए ट्रेनों की स्वीकृति करने में देरी की गई। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने जानबूझ कर गलत बयानी किया कि छत्तीसगढ़ मजदूरों की वापसी के लिए ट्रेन नही मांग रहा है जबकि राज्य सरकार ने रेलमंत्री के बयान के एक हप्ते पहले ही ट्रेनों के लिए पत्र लिख दिया था। भाजपा शाशित गुजरात कर्नाटका और केंद्र शाशित जम्मू कश्मीर ने हप्तों तक अपने यहां से छग के मजदुरो की वापसी के लिए आवश्यक सहमति नही दिया था।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने रमन सिंह से पूछा कि कोरोना संकट के समय भाजपा नेताओं का रवैया राज्य विरोधी क्यो रहा ?भाजपा के सांसदों ने राज्य को मदद करने के बजाय पीएम केयर में मदद क्यों दिया? रमन सिंह बताये भाजपा ने कोरोना काल मे राज्य की जनता के लिए क्या सकारात्मक कार्य किया। रमन सिंह बार-बार अपने भाषणों में 20 लाख करोड़ के पैकेज का अहसान जताते रहते है। प्रदेश की जनता जानना चाहती है।  यह बीस लाख करोड़ हकीकत में जनता को कब मिलेंगे? रमन सिंह बताये इस 20 लाख करोड़ में से छत्तीसगढ़ को कितना दिलवा रहे है और कब तक दिलवा रहे हैं?

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि रमन सिंह और भाजपा बार बार राज्य सरकार द्वारा केंद्र से मांगी जानी वाली सहायता का विरोध क्यों कर रहे है ?  एक तरफ रमन सिंह ज्ञान देते है राज्य का खजाना खाली है फिर वे और उनके सहयोगी भाजपा नेता राज्य के हित में क्यो केंद्र से राज्य को मदद करने को नही कहते?

जनसंपर्क अभियान में भाजपा नेता लगातार केंद्र सरकार के झूठे यशोगान में लगे है ।जितना गलत बयानी वे मोदी सरकार की विफलता को छुपाने में कर रहे उसका आधा भी यदि देश और प्रदेश की जनता के हित में केंद्र सरकार को काम करने प्रेरित करते तो लोगो का ज्यादा भला होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *