क्राइम : सामूहिक दुष्कर्म मामले में अस्पताल कर्मचारियों को पीडि़ता ने पहचाना

0

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले ने पुरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया था, वही इसी मामले में छात्रा ने आरोपियों को पहचान लिया है. जिसके बाद आज सिविल लाइन पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। उल्लेखनीय है कि बिलासपुर के श्रीराम केयर हॉस्पिटल की आईसीयू में भर्ती छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया था, जिसके आरोपियों की शिनाख्त आज पीडि़ता ने की।

आज तहसील कार्यालय में नायब तहसीलदार मंजरी साहू की उपस्थिति में अस्पताल के 10 कर्मचारियों को लाकर शिनाख्त परेड कराई गई। इनमें पांच कर्मचारी ऐसे भी थे, जिनकी उस दिन अस्पताल में ड्यूटी नहीं थी। इनमें से दो लोगों को छात्रा ने पहचान लिया। छात्रा के पहचान करने के तुरंत बाद सिविल लाइन पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

ज्ञात हो 18 मई को यह युवती अमेरी रोड नेहरू नगर स्थित श्रीराम केयर हॉस्पिटल में गंभीर हालत में भर्ती कराई गई थी। उसका इलाज आईसीयू में चल रहा था। उसने 23 मई की सुबह अपने पिता को कागज पर लिखकर बताया कि रात में उसके साथ दो वार्ड ब्वाय ने बलात्कार किया है। हॉस्पिटल में मौजूद अपनी मां को भी उसने इशारों में यह बात बताई। पिता ने सिविल लाइन थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 24 मई को अपराध दर्ज करने के बाद जांच शुरू की।

पीडि़ता की सुरक्षा के मद्देनजर उसे आगे की इलाज के लिए अपोलो में दाखिल कराया गया। पीडि़ता की तबियत में कुछ सुधार होने के बाद अपोलो अस्पताल में उसका मजिस्ट्रेरियल बयान दर्ज किया गया, जिसमें युवती ने बलात्कार होने की फिर पुष्टि की। इसके बाद पीडि़ता से आरोपियों की शिनाख्त कराने के लिए अस्पताल के वार्ड ब्वाय को लेकर पुलिस व नायब तहसीलदार वहां पहुंची। इनमें से दो लोगों को छात्रा ने पहचान लिया। छात्रा के पहचान करने के तुरंत बाद सिविल लाइन पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed